Begin typing your search above and press return to search.

स्टेज पर डांस कर रही थी डांसर... तभी सिंगर ने उठाकर किया ऐसा काम, वायरल हुआ VIDEO तो गायक ने दी सफाई

Muzaffarpur Video Viral: साहेबगंज थाना क्षेत्र के मौना गांव में शादी वाले घर में सांस्कृतिक कार्यक्रम (स्टेज शो) का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में भोजपुरी गायक धनंजय शर्मा भी आये थे. धनंजय शर्मा अपनी टीम के साथ मंच पर नाच गाना कर रहे थे. इस दौरान धनंजय शर्मा ने महिला डांसर को उठाकर नीचे भीड़ पर फेंक दिया.

Muzaffarpur Video Viral
X

इमेज- इंटरनेट 

By Neha Yadav

16 मार्च 2026, बिहार के मुजफ्फरपुर से भोजपुरी गायक धनंजय शर्मा (Bhojpuri singer Dhananjay Sharma) का एक वीडियो वायरल हो रहा है. भोजपुरी गायक धनंजय शर्मा ने शादी समारोह के दौरान आयोजित स्टेज शो मंच पर मौजूद एक महिला डांसर को उठाकर नीचे भीड़ पर फेंक दिया.

कब की है घटना

मामला साहेबगंज थाना क्षेत्र के मौना गांव का है. मौना गांव में शादी वाले घर में सांस्कृतिक कार्यक्रम (स्टेज शो) का आयोजन किया गया था. जिसमे 11 मार्च को लोकगीत और भोजपुरी गीतों पर प्रस्तुति के लिए भोजपुरी गायक और डांसर को बुलाया गया था.

गायक धनंजय ने डांसर नीचे क्यों फेंका

कार्यक्रम में भोजपुरी गायक धनंजय शर्मा भी आये थे. धनंजय शर्मा अपनी टीम के साथ मंच पर नाच गाना कर रहे थे. बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. दर्शक गाने की धुन पर झूम रहे थे तालियां बचा रहे थे. इसी बीच अचानक धनंजय शर्मा ने नाच रही डांसर को पकड़ा और उठाकर नीचे भीड़ पर फेंक दिया. जिसके बाद लोगों में हलचल मच गयी हालाँकि लोगों ने डांस को किसी तरह संभालने की कोशिश की.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

दूसरी तरफ किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर जो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कैसे गायक धनंजय शर्मा ने डांस से अभद्र व्यवहार करते हुए उसे उठाकर लोगों पर फेंक दिया. इस वीडियो पर लोगों की तरह तरह से प्रतिक्रिया सामने आ रही है. उन्होंने घटिया मानसिकता बताते हुए कार्रवाई की मांग की है.

धनंजय शर्मा ने क्या कहा

इस मामले में गायक धनंजय शर्मा ने सफाई देते हुए बताया, कलाकारों के बीच मजाक चल रहा था वायरल वीडियो को गलत तरीके से लिया जा रहा है. महिला डांसर ने भी इसे मजाक बताया है. पुलिस का कहना है, अबतक कोई शिकायत नहीं मिली है अगर शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी.

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story