Begin typing your search above and press return to search.

Munger News: बिहार के मुंगेर में दिनदहाड़े राजद नेता को मारी गोली, हालत गंभीर

Bihar crime News: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और राज्य महासचिव पंकज यादव को गुरुवार (3 अक्टूबर) सुबह बिहार के मुंगेर में गोली मार दी गई। उन्हें मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारी गई।

Munger News: बिहार के मुंगेर में दिनदहाड़े राजद नेता को मारी गोली, हालत गंभीर
X
By Ragib Asim

Bihar crime News: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और राज्य महासचिव पंकज यादव को गुरुवार (3 अक्टूबर) सुबह बिहार के मुंगेर में गोली मार दी गई। उन्हें मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारी गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर हैं। एक अधिकारी ने बताया कि मुंगेर में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश महासचिव पंकज यादव पर गुरुवार को अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। यह घटना मुंगेर एयरपोर्ट के पास हुई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पंकज यादव (Pankaj Yadav Shot) मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, जब अपराधियों ने उन पर हमला किया। उनके छाती में तीन गोलियां लगीं। गोली लगने के बाद उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो लोगों ने पंकज यादव को गोली मारी है। RJD नेता पर हमले की इस वारदात से पुलिस महकमे में भी खलबली मची है। पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।

घटना की सूचना मिलते ही RJD नेताओं में आक्रोश फैल गया। तमाम नेताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश और इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि वह जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।

एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें एक फोन कॉल प्राप्त हुआ, जिसमें कहा गया कि आरजेडी के महासचिव पंकज यादव को मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारी गई है। गोली मारने वाला व्यक्ति बाइक पर था। इस सूचना के बाद, मैंने थानाध्यक्ष, काशी मजार और अन्य संबंधित अधिकारियों को सूचित किया।

उन्होंने यह भी बताया कि पंकज यादव को नेशनल अस्पताल ले जाया जा रहा है और गोली उनके सीने में लगी है। मैंने डॉक्टरों और अन्य लोगों से बातचीत की। वह फिलहाल, खतरे से बाहर हैं। मामले की तफ्तीश कर रहे हैं। कुछ लोगों का नाम सामने आया है। उन्होंने आगे कहा कि सूत्र बता रहे हैं कि पैसों की लेन देन को लेकर हमला किया गया है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story