Begin typing your search above and press return to search.

मोतिहारी में सरकारी टीचर के घर निगरानी विभाग का छापा, आय से अधिक संपत्ति मामले में रेड

Motihari BDO Teacher Raid: बिहार के मोतिहारी से बड़ी खबर सामने आ रही है. मोतिहारी में BDO और शिक्षिका के घर पर निगरानी विभाग ने छापा मारा है. आय से अधिक संपत्ति मामले में निगरानी विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है.

Motihari BDO Teacher Raid
X

इमेज- इंटरनेट 

By Neha Yadav

Motihari News: 07 मार्च 2026, बिहार के मोतिहारी से बड़ी खबर सामने आ रही है. मोतिहारी में BDO और शिक्षिका के घर पर निगरानी विभाग ने छापा मारा है. आय से अधिक संपत्ति मामले में निगरानी विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है.

BDO कृष्णा राम के घर विलिजेंस का छापा

जानकारी के मुताबिक़, निगरानी की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में BDO कृष्णा राम के घर और उसके राजा बाजार के किराये के मकान में छापा मारा है. टीम संपत्ति से जुड़े डाक्यूमेंट्स की जांच कर रही है. सारे दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं.

घर में बड़ी में अधिकारी हैं मौजूद

कृष्णा राम के घर के अंदर बड़ी संख्या में अधिकारी और सुरक्षाकर्मी मौजूद है. घर के बाहर गाड़ियों की कतारें लगी हुई है. सभी के आने जाने पर रोक लगी हुई है.

आय से अधिक संपत्ति का आरोप

कृष्णा राम तुरकौलिया प्रखंड की शंकर सरैया पंचायत के BDO है. साथ ही शंकर सरैया पंचायत के पूर्व मुखिया रह चुके हैं. वहीं, उनकी पत्नी सरकारी टीचर है. इनपर आय से अधिक संपत्ति का आरोप है. फ़िलहाल टीम जांच कर रही है. जांच के बाद ही आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा.




Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story