Begin typing your search above and press return to search.

मोतिहारी जहरीली शराब कांड: जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 15 की हालत गंभीर, 6 की आंख की रोशनी गई

Motihari News: बिहार से एक बार फिर जहरीली शराब का मामला सामने आया है. मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गयी. जबकि 15 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. इसमें 6 की आंखों की रोशनी चली गई है.

Motihari News
X

इमेज-AI

By Neha Yadav

Motihari Poisonous Liquor Scandal: 3 अप्रैल 2026, बिहार से एक बार फिर जहरीली शराब का मामला सामने आया है. चंपारण जिले के मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गयी. जबकि 15 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. इसमें 6 की आंखों की रोशनी चली गई है.

जहरीली शराब से 4 लोगों की मौत

मामला मोतिहारी के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र और तुरकौलिया थाना क्षेत्र का है. दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गयी. जबकि 15 लोगों की हालत नाजुक है. सभी का अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. इस घटना ने जिले में हड़कंप मचा दिया है.

शराब पीने के बाद बिगड़ी तबियत

जानकारी के मुताबिक़, बुधवार को बालगंगा और तुरकौलिया गांव के रहने वाले कुछ लोगों ने खाना खाने के बाद रघुनाथपुर गांव में शराब पीया था. शराब पीने के धीरे धीरे लोगों की तबियत बिगड़ने लगी. कई लोगों की आंखों की रोशनी कम होने लगी. सभी लोगों को अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया.

6 की आंखों की रोशनी चली गई

वहीँ, गुरुवार सुबह कुछ लोगों की जहरीली शराब से मौत हो गयी. तुरकौलिया थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर पंचायत के पुलवा घाट निवासी चूमन की जान चली गयी. परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया. एक के बाद एक 3 और लोगों की जान चली गयी. 15 लोगों की हालत नाजुक है जिन्हे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. 6 की आंखों की रोशनी चली गई है. कुछ ऐसे है जो मौत और जिंदगी के बीच लड़ रहे हैं.

शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

दूसरी तरफ पुलिस सूचना मिलते ही मामले की जांच में जुट गयी है. पूर्वी चंपारण जिले के एसपी स्वर्ण प्रभात ने वरीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को जांच आदेश दिए हैं. एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है. र शराब के अवैध कारोबार से जुड़े दो लोगों को पकड़ा गया है.


Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story