बिहार में बड़ी आतंकी साजिश, मदरसे में हथियारों का जखीरा मिला, 3 हिरासत में
Motihari News: पूर्वी चम्पारण में पुलिस ने मदरसा में छापेमारी कर पिस्टल बरामद की है। तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को आशंका है कि किसी बड़े घटना को अंजाम देने को काफ़ी संख्या में हथियार लाए गए थे।

Motihari Crime News: देश विरोधी गतिविधियों को लेकर पूर्वी चम्पारण जिला फिर सुर्खियों में है। यहां का चकिया और मेहसी थाना क्षेत्र कई वर्षों से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर है। आज पुलिस ने चकिया क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने चकिया थानाक्षेत्र के गवंदरा गांव के एक मदरसा में छापेमारी की। पुलिस ने अत्याधुनिक पिस्टल बरामद की हैं। तीन लोगों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने मदरसे को सील कर दिया है। पुलिस को आशंका है कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने को हथियारों को जमा किया जा रहा था। हिरासत में लिए गए तीनों लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही।मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं।
ढाई साल पहले इसी मदरसे से पकड़ा गया था PFI का सदस्य
इसी मदरसे से ढाई साल पहले पीएफआई के मुख्य सदस्य सुल्तान उर्फ उस्मान उर्फ याकूब को एटीएस ने गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से कई बार एटीएस टीम ने चकिया और मेहसी थाना क्षेत्र से देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े लोगों को पकड़ा है।
तीन संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ की जा रही: एसपी स्वर्ण प्रभात
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मदरसे में हथियार होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसी पर कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एक पिस्टल बरामद हुई है। मदरसे में मौजूद तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। अभी उनके पूछताछ की जा रही है। ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पिस्टल कहां से और क्यों खरीदी गई?
