Begin typing your search above and press return to search.

Bihar News: काल बनकर गिरी आकाशीय बिजली: 3 महिलाओं की मौत, 4 महिलाएं झुलसी, जानिए आकाशीय बिजली से बचने के उपाय

Kal Bankar Giri Akashiya Bijli: कैमूर: बिहार में बारिश और बाढ़ के कारण लोगों का हाल बोहाल हो गया है। इस बीच कैमूर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 7 महिलाओं पर आकाशीय बिजली काल बनकर गिर गई। जिसमें 3 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 4 महिलाएं झूलस गई। जिनका इलाज जारी है।

Bihar News: काल बनकर गिरी आकाशीय बिजली: 3 महिलाओं की मौत, 4 महिलाएं झुलसी, जानिए आकाशीय बिजली से बचने के उपाय
X

Bihar News

By Chitrsen Sahu

Kal Bankar Giri Akashiya Bijli: कैमूर: बिहार में बारिश और बाढ़ के कारण लोगों का हाल बोहाल हो गया है। इस बीच कैमूर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 7 महिलाओं पर आकाशीय बिजली काल बनकर गिर गई। जिसमें 3 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 4 महिलाएं झूलस गई। जिनका इलाज जारी है।

महिलाओं पर आ गिरी आकाशीय बिजली

यह घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के कुरई गांव की है। ग्रामिणों ने बताया कि सोमवार सुबह 12 महिलाएं खेत में काम करने जा रही थी, तभी गरज-चमक के साथ ही हल्की बारिश शुरु हो गई। इसी दौरान तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली महिलाओं पर आ गिरी। आकाशीय बिजली की चपेट में आते ही महिलाएं जमीन पर गिर पड़ी।

तीन महिलाओं की मौत, 4 महिलाएं झुलसी

महिलाओं की चीख पुकार सुनकर जब ग्रामिण मौके पर पहुंचे तो तीन महिलाओं की मौत हो चुकी थी। वहीं आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलसी 4 महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों की पहचान कुमारी देवी, परम शीला देवी और मंगरी के रुप में हुई है।

बिहार के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

वहीं मौसम विभाग ने आज सोमवार को बिहार के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। इसके अलावा गरज-चमक के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

आकाशीय बिजली से बचने के उपाय

  • खुले मैदान में न रहे।
  • तालाब से दूर रहे।
  • पेड़ों और खंभों से दूर रहे।
  • कच्चे मकान और भवन से दूर रहे।
  • वाहन चलाते समय सावधानी बरते।
Next Story