Begin typing your search above and press return to search.

लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए जदयू नेता, लोगों को देखकर भागे बलिराम सिंह, Viral Video देखें

JDU Leader Viral Video: जदयू नेता बलिराम सिंह का एक युवती के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। वह खेत में लड़की के साथ थे। लोगों को आता देखकर दोनों भागने लगे।

लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए जदयू नेता, लोगों को देखकर भागे बलिराम सिंह, Viral Video देखें
X
By Ranjan Kumar

JDU Leader Baliram Singh Viral Video: जदयू नेता बलिराम सिंह उर्फ गामा सिंह का युवती के साथ एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बलिराम सिंह को युवती के साथ सुनसान खेत से भागते दिख रहे हैं। वीडियो बना रहे युवकों का दावा है कि नेता और युवती को आपत्तिजनक हालत में पाया गया था। वीडियो के सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

Video में क्या है?

यह वीडियो शनिवार देर रात का है। इसमें युवक शोर मचाते हुए युवती का पीछा करते और वीडियो रिकार्ड करते हुए दिख रहे हैं। युवती घबराई हुई भाग रही है। भागते हुए वह एक अधेड़ व्यक्ति (बलिराम सिंह) के पास पहुंचती है। जैसे ही युवकों ने उन्हें देखा, वे चिल्लाने लगे, 'अरे! यह तो गामा चाचा हैं! बताइए गामा चाचा (बलिराम सिंह), आप भी यही सब कर रहे हैं? वीडियो में देखा जा सकता है कि जब युवकों ने लड़की का चेहरा दिखाने की कोशिश की तो वह अपनी चप्पल उतारी और युवकों की ओर दौड़ी। उसे बार-बार यह कहते हुए देखा जाता है कि उसका वीडियो न बनाया जाए। वीडियो के अंत में जदयू नेता युवती को वहां से साथ ले जाते दिख रहे हैं। युवकों का दावा है कि JDU नेता और युवती खेत में आपत्तिजनक हालत में थे‌। पकड़े जाने के डर से भागने लगे।

बलिराम सिंह की सफाई

बलिराम साथ ने मीडिया के सामने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। पूरी घटना को राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने कहा, छपरा से लौटने के बाद मैं देर रात अपने खेत में गेहूं की कटाई देखने गया था। वहां मैंने देखा कि कुछ युवक युवती को परेशान कर रहे थे। वीडियो भी बना रहे थे। इंसानियत के नाते मैंने उसकी जान बचाई। उसे सुरक्षित सड़क तक पहुंचाया।

Next Story