Begin typing your search above and press return to search.

Jan Suraj Candidate List 2025: जन सुराज ने जारी की 51 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय और वकील YV गिरी को मिला टिकट, देखें पूरी सूची

Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने 51 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है । भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय और वकील YV गिरी को मिला टिकट।

Jan Suraj Candidate List 2025: जन सुराज ने जारी की 51 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय और वकील YV गिरी को मिला टिकट, देखें पूरी सूची
X
By Ragib Asim

Jan Suraj Candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Election 2025) से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने गुरुवार को अपनी पहली उम्मीदवार सूची (Candidate List) जारी कर दी। इस लिस्ट में 51 नाम शामिल हैं, जिनमें भोजपुरी गायक और अभिनेता रितेश पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्ता वाई.वी. गिरी और सामाजिक कार्यकर्ता प्रीति किन्नर जैसे चर्चित चेहरे भी शामिल हैं।

जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती (Manoj Bharti) ने कहा हमने बिहार में सबसे पहले उम्मीदवारों की सूची जारी की है। हमारी कोशिश है कि राजनीति में अच्छे और ईमानदार लोगों को मौका मिले। इस लिस्ट को देखकर जनता खुद कहेगी ये हैं बिहार के असली जन प्रतिनिधि।
जन सुराज पार्टी ने सामाजिक संतुलन (Social Balance) का पूरा ध्यान रखा है। लिस्ट में 7 सुरक्षित सीटों, 17 अतिपिछड़ा वर्ग, 11 पिछड़ा वर्ग, बाकी सामान्य वर्ग के प्रत्याशी शामिल हैं। इसके अलावा 8 से 9 अल्पसंख्यक उम्मीदवार को भी जगह दी गई है। आपको बता 11 अक्टूबर से चुनाव अभियान की शुरुआत प्रशांत किशोर खुद राघोपुर (Raghopur) से करेंगे।
जन सुराज की पहली लिस्ट: देखें कौन कहां से लड़ रहा है चुनाव
विधानसभा सीट उम्मीदवार का नाम वर्ग / पेशा
वाल्मीकिनगर दीर्घ नारायण प्रसाद समाजसेवी
लौरिया सुनील कुमार शिक्षक
हरसिद्धि अवधेश राम SC प्रतिनिधि
बेनीपट्टी मोहम्मद परवेज आलम सामाजिक कार्यकर्ता
सुपौल (निर्मली) रामप्रवेश यादव किसान नेता
सिकटी रागिब बबलू युवा नेता
कोचाधामन अबू अफाक फारूक व्यवसायी
पूर्णिया (अमौर) अफरोज आलम व्यापारी
मधेपुरा (आलमनगर) सुबोध सुमन सामाजिक कार्यकर्ता
सहरसा किशोर कुमार मुन्ना किसान संगठन
सिमरी बख्तियारपुर सुरेन्द्र यादव पिछड़ा वर्ग
महिषी शमीम अख्तर अल्पसंख्यक नेता
दरभंगा आरके मिश्रा प्रोफेसर
केवटी बिल्टतू साहनी मजदूर संघ
मीनापुर तेजनारायण सहनी जन प्रतिनिधि
गोपालगंज डॉ. शशिशेखर सिन्हा चिकित्सक
भोरे प्रीति किन्नर सामाजिक कार्यकर्ता
मांझी वाई.वी. गिरी (Advocate) वरिष्ठ वकील
छपरा जेपी सिंह उद्योगपति
परसा मुसाफिर महतो किसान
सोनपुर चंदन मेहता व्यापारी
कल्याणपुर रामबालक पासवान समाजसेवी
मोरबा डॉ. जागृति ठाकुर महिला नेता
बेगूसराय सुरेन्द्र साहनी पिछड़ा वर्ग
खगड़िया जयंती पटेल किसान
बेलदौर गजेंद्र कुमार सिंह निषाद मछुआरा समुदाय
पीरपैंती घनश्याम दास शिक्षक
बेलहर ब्रजकिशोर पंडित सामाजिक कार्यकर्ता
परवत्ता विनय कुमार बरुण युवा चेहरा
अस्थावां लता सिंह महिला उम्मीदवार
बिहारशरीफ दिनेश कुमार सामाजिक कार्यकर्ता
नालंदा कुमार पूनम सिन्हा शिक्षाविद
कुम्हरार प्रो. के.सी. सिन्हा शिक्षाविद
आरा डॉ. विजय गुप्ता चिकित्सक
चेनारी नेहा नटराज महिला समाजसेवी
करगहर रितेश पांडेय (Actor) भोजपुरी स्टार
गोह सीताराम दुखारी किसान
नवीनगर अर्चना चंद्रा यादव महिला नेता
इमामगंज डॉ. अजीत कुमार समाजसेवी
बोधगया लक्ष्मण मांझी अनुसूचित जाति प्रतिनिधि

(Source: Jan Suraj Party Press Conference, Patna)





Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story