Jamui Hindu sangathan attack: एक बार फिर हिंदू संगठन पर हमला, हनुमान चालीसा पाठ का किया जा रहा था आयोजन

Jamui Hindu Sangathan attack: बिहार के जमुई जिले में असामाजिक तत्वों ने हिंदू स्वाभिमान संगठन के सदस्यों पर हमला कर दिया, यह घटना पुलिस के सामने हुई, जिसमें नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद नीतीश कुमार और संगठन की महिला संयोजिका सहित दर्जन भर लोग जख्मी हो गए.
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को हिंदू स्वाभिमान संगठन की तरफ से हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया था, इसी दौरान सैकड़ों की संख्या में असामाजिक तत्व वहां पहुंचे और संगठन के सदस्यों पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया.
पुलिस की मौजूदगी के बावजूद हुआ हमला
हिंदू स्वाभिमान संगठन पर हुए हमले में पुलिस की मौजूदगी भी फेल हो गई, उप मुख्य पार्षद नीतीश कुमार के मुताबिक, असामाजिक तत्वों ने संगठन की महिला संयोजिका खुशबू कुमारी की गाड़ी को घेर लिया और जमकर पत्थरबाजी की, इतना ही नहीं, हमलावरों ने महिला संयोजिका को बंधक भी बना लिया.
उप मुख्य पार्षद ने लगाए गंभीर आरोप
नीतीश कुमार ने बताया कि हनुमान चालीसा पाठ की सुरक्षा की जिम्मेदारी झाझा थाने के अपर निरीक्षक नंदन राय को दी गई थी, हालांकि, मौके पर पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन असामाजिक तत्वों की ओर से किए गए हमले और रोड़ेबाजी के बाद पुलिस खुद अपनी जान बचाकर भागती नजर आई.
घटना के बाद घायल उप मुख्य पार्षद को मौके पर छोड़ दिया गया, और बाद में अन्य सहयोगियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश जारी है.
🚨🚨हिंदुओं पर बहुत बड़ा हमला!
— Prof. Sudhanshu 🚩 (@ProfSudhaanshu) February 17, 2025
बिहार के जमुई में मस्जिद से निकले कट्टरपंथियों की भीड़ ने हनुमान चालीसा का पाठ चल रहे कार्यक्रम पर हमला कर दिया।
महिला संयोजिका खुश्बू पांडेय को बंधक बनाया,
हिंदू नेताओं की गाड़ियां तोड़ी गईं और पुलिस तमाशबीन बनी रही—कुछ तो भाग खड़ी हुई!
क्या… pic.twitter.com/c4FUCqUsvu
घटना के दौरान सैकड़ों असामाजिक तत्वों ने संगठन के सदस्यों पर ईंट-पत्थर से हमला किया, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश कर रही है. इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं, पुलिस अब इस हमले की जांच कर रही है, और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

अंजली वैष्णव मैंने छत्तीसगढ़ के कल्याण कॉलेज भिलाई से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में M.sc Electronic Media की पढ़ाई की. इस दौरान मैने 2021 से TCP News, फिर TV 24 MPCG में बतौर कंटेट राइटर और बुलेटिन प्रोड्यूसर का कार्य किया, वर्तमान में मैं NPG.NEWS में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं, कंटेंट राइटिंग के साथ मुझे रिपोर्टिंग करना पसंद है.
Tags
-
Home
-
Menu
