Begin typing your search above and press return to search.

India AI Impact Summit and Expo 2026: ‘बिहार पवेलियन’ बना निवेश का नया केंद्र, केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा– AI से बदलेगा बिहार का विकास मॉडल

India AI Impact Summit and Expo 2026 में इस बार बिहार पवेलियन निवेशकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है।

India AI Impact Summit and Expo 2026: ‘बिहार पवेलियन’ बना निवेश का नया केंद्र, केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा– AI से बदलेगा बिहार का विकास मॉडल
X
By Anjali Vaishnav

नई दिल्ली, 20 फरवरी। India AI Impact Summit and Expo 2026 में इस बार बिहार पवेलियन निवेशकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। भारत मंडपम में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में बिहार सरकार ने राज्य की AI आधारित नीतियों, स्टार्टअप इकोसिस्टम और निवेश अवसरों को प्रभावशाली ढंग से पेश किया। देश-विदेश से आए निवेशकों ने बिहार के डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्किल डेवलपमेंट मॉडल और उभरते टेक सेक्टर में गहरी रुचि दिखाई है। अधिकारियों ने निवेशकों को बताया कि राज्य में तेजी से विकसित हो रहे डेटा सेंटर, स्किल्ड मैनपावर और कम लागत वाले संचालन ढांचे के कारण टेक कंपनियों के लिए बिहार एक उपयुक्त गंतव्य बन रहा है।

केंद्रीय राज्य मंत्री, जल शक्ति मंत्रालय डॉ. राज भूषण चौधरी ने किया दौरा

केंद्रीय राज्य मंत्री, जल शक्ति मंत्रालय डॉ. राज भूषण चौधरी ने शुक्रवार को बिहार पवेलियन का दौरा किया। उन्होंने विभिन्न स्टार्टअप्स और टेक कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और निवेश संभावनाओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा, “बिहार अब पारंपरिक विकास मॉडल से आगे बढ़कर टेक्नोलॉजी आधारित विकास की दिशा में अग्रसर है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से जल प्रबंधन, कृषि उत्पादकता और शहरी सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। निवेशकों के लिए बिहार एक सुरक्षित, संभावनाओं से भरा और तेजी से उभरता हुआ राज्य है।” उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को आवश्यक आधारभूत संरचना, सिंगल विंडो क्लीयरेंस और नीति आधारित प्रोत्साहन उपलब्ध करा रही है, जिससे निवेश प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बने।

निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी

समिट के दौरान कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने बिहार में AI आधारित प्रोजेक्ट्स स्थापित करने में रुचि दिखाई है। विशेष रूप से एग्री-टेक, हेल्थ-टेक, स्मार्ट वाटर मैनेजमेंट और एजुकेशन टेक्नोलॉजी सेक्टर में संभावनाएं तलाश की जा रही हैं। बिहार पवेलियन में प्रदर्शित प्रेजेंटेशन और लाइव डेमो ने निवेशकों को प्रभावित किया है। Tiger Analytics CEO और Founder महेश कुमार ने कहा, “बिहार के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को लेकर हमारी कंपनी ने रुचि दिखाई है। यह राज्य के युवाओं के लिए गेम-चेंजर साबित होगा। अगर सरकार हमें सपोर्ट करेगी तो हमारा उद्देश्य इंडस्ट्री-ओरिएंटेड ट्रेनिंग के माध्यम से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स में वैश्विक स्तर की स्किल देना है, ताकि वे न सिर्फ रोजगार योग्य बनें, बल्कि इनोवेशन के अग्रदूत भी बनें।”

अजय यादव आईएएस, मध् निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग(उत्पाद) सचिव, बिहार सरकार ने कहा, " बिहार में तेजी से बढ़ता स्टार्टअप इकोसिस्टम और युवाओं की बड़ी आबादी टेक सेक्टर के लिए मजबूत आधार तैयार कर रही है। राज्य सरकार का लक्ष्य AI को प्रशासनिक प्रक्रियाओं में शामिल कर पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाना है, जिससे निवेशकों का विश्वास और मजबूत हो।"

रोजगार और आर्थिक विकास पर फोकस

मनोज कुमार सिंह, CMD ऊर्जा विभाग, बिहार सरकार ने कहा, " AI और नई तकनीक में निवेश से राज्य में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा। स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम और टेक्निकल संस्थानों के सहयोग से स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित कर उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जा सकेगा।"

बिहार पवेलियन की इस सक्रिय भागीदारी ने स्पष्ट संकेत दिया है कि राज्य अब टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के माध्यम से आर्थिक परिवर्तन की नई कहानी लिखने को तैयार है। समिट में बिहार की मजबूत और दूरदर्शी प्रस्तुति ने निवेशकों को यह संदेश दिया कि आने वाले वर्षों में AI के क्षेत्र में बिहार देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो सकता है।

Anjali Vaishnav

अंजली वैष्णव मैंने छत्तीसगढ़ के कल्याण कॉलेज भिलाई से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में M.sc Electronic Media की पढ़ाई की. इस दौरान मैने 2021 से TCP News, फिर TV 24 MPCG में बतौर कंटेट राइटर और बुलेटिन प्रोड्यूसर का कार्य किया, वर्तमान में मैं NPG.NEWS में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं, कंटेंट राइटिंग के साथ मुझे रिपोर्टिंग करना पसंद है.

Read MoreRead Less

Next Story