कटिहार में प्रेमिका ने रची खौफनाक साजिश... कॉल करके इंदल को बुलाया और फिर दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर दी उसे दर्दनाक मौत

जलाशय में पड़े शव को देखती पुलिस। इमेज-प्रतीकात्मक, एआई।
Bihar Katihar District Indal Murder : बिहार के कटिहार जिले में लव ट्राएंगल में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। मृत युवक की पहचान इंदल के रूप में हुई है। वो चार दिनों से लापता था। पुलिस ने उसका शव आज जलकुंभी से भरे जलाशय से बरामद किया। पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पहले इंदल के साथ मारपीट की और फिर हथियार से उसकी हत्या कर दी। हत्या बाद सबूत छिपाने के लिए शव को जलाशय में फेंका।
जलाशय में मिली लाश
पूरा मामला कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि इंदल कुमार रविदास का शव रेलवे लाइन किनारे जलाशय से मिलने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
परिजनों ने दर्ज कराई थी एफआईआर
इंदल के परिजनों का कहना है कि काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी और शिकायत दर्ज कराई। एफआईआर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूरे मामले का खुलासा किया है।
शादीशुदा महिला से था प्रेम-प्रसंग
अपर पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि इंदल का गांव की शादीशुदा महिला से संपर्क था। उससे आरोपी अमरजीत कुमार भी प्रेम करता था। इसी रंजिश में अमरजीत और महिला ने साजिश रचकर बुधवार को इंदल को कॉल करके बुलाया और साथियों के साथ मिलकर उसको अगवा किया। फिर उसकी हत्या कर दी।
5 अन्य आरोपी फरार
पुलिस ने महिला, अमरजीत और मोहन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, वारदात में शामिल पांच अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
-
Home
-
Menu

