Begin typing your search above and press return to search.

पटना में मुर्गियों में मिला H5N1 बर्ड फ्लू: कोरोना से भी है ज्यादा खतरनाक, हाई अलर्ट पर अस्पताल , जाने लक्षण और उपाय

पटना में कौवों और मुर्गियों की अचानक मौत के बाद H5N1 बर्ड फ्लू की पुष्टी हुई है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

H5N1 bird flu
X

npg.news

By Chitrsen Sahu

पटना: होली पर इस बार मुर्गा पार्टी कैंसिल करना पड़ सकता है, क्योंकि बिहार की राजधानी पटना में H5N1 बर्ड फ्लू फैल गया है। कौवों और मुर्गियों की अचानक मौत के बाद इसकी पुष्टी हुई है। H5N1 बर्ड फ्लू के कारण संक्रमित क्षेत्र को इंफेक्शन जोन घोषित कर दिया गया है और जू सेक्टर पार्क के साथ ही संजय गांधी जैविक उद्यान (पटना जू) को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया। वहीं प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

कैसे हुई पुष्टी ?

जानकारी के मुताबिक, पीजी कॉलेज, कंकड़बाग के जू सेक्टर पार्क और पटना हाई कोर्ट परिसर में बड़ी तादाद में कौवों और मुर्गियों की अचानक मौत हो गई थी, जिसके बाद इसकी रिपोर्ट जांच के लिए चितकोहरा के कौशल नगर स्थित बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के पोल्ट्री अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र भेजा गया था, जहां 600 मुर्गियां H5N1 बर्ड फ्लू फैल से संक्रमित पाई गई।

प्रभावित इलाका इंफेक्शन जोन घोषित

रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया, जिसके बाद सख्त कदम उठाते हुए प्रभावित इलाके के एक किलोमीटर क्षेत्र को इंफेक्शन जोन घोषित कर दिया गया और इस इलाके में अंडा, मुर्गी और चारे के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बताया जा रहा है कि सैनिटाइजेशन प्रमाणपत्र मिलने के बाद ही उपयोग की अनुमती दी जाएगी।

मुर्गी फार्म में बिना मास्क प्रवेश प्रतिबंध

मुर्गी फार्म में अब बिना मास्क के प्रवेश प्रतिबंध है। पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान की 6 सदस्यीय टीम कौशल नगर के पोल्ट्री रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर में जांच के लिए पहुंची है। 600 मुर्गियों में H5N1 बर्ड फ्लू की पुष्टी होने के बाद 4575 मुर्गियों को मार दिया गया है। 9662 अंडे के साथ ही 530 चारे को नष्ट कर दिया गया है।

H5N1 बर्ड फ्लू क्या है ?

H5N1 बर्ड फ्लू एक वायरस है, जो कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक है। यह वायरस संक्रमित पक्षी, टर्की, मुर्गी, कबूतर के मल-मूत्र, आंख, नाक या फिर मुंह से निकलने वाले तरल पदार्थों में पाया जाता है। अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से संक्रमित जानवरों के संपर्क में है, तो उसके भी संक्रमित होने का खतरा है।

इंसानों में कैसे फैलता है H5N1 बर्ड फ्लू ?

  • लंबे समय से संक्रमित जानवरों के संपर्क में रहने से।
  • संक्रमित जानवरों के रहने वाले जगहों पर जाने से।
  • पहले से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से।
  • आंख, नाक या फिर मुंह के जरीए फैल सकता है।

H5N1 बर्ड फ्लू के लक्षण क्या है ?

  • खासी
  • बुखार
  • सिरदर्द
  • उल्टी
  • दस्त
  • सांस लेने में परेशानी

H5N1 बर्ड फ्लू से बचाव के उपाय ?

  • जंगली पशु-पक्षियों से दूर रहें।
  • बीमार-मृत जानवरों के सीधे संपर्क में आने से बचें।
  • बिना हाथ धोएं आंख, कान और नाक को न छुएं।
  • साफ-सफाई का खास ख्याल रखें।
  • पोल्ट्री फार्म में जाने से पहले सावधानी बरते।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story