ED Raid: ब्रेकिंग न्यूज: मुख्यमंत्री के करीबी के यहां ईडी का छापा

Ed raid
ED Raid पटना. बिहार के सीएम नीतीश कुमार के नजदीकी एमएलसी राधाचरण शाह के घर पर रेड की सूचना आ रही है। बताया जा रहा है शाह के घर पर ईडी ने छापा मारा है।
ईडी की टीम आज सुबह केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों के साथ तड़के ही आरा स्थित शाह के आवास पहुंची। आय से अधिक संपत्ति का है मामला बताया जा रहा है। कुछ दिन पहले भी ईडी ने शाह के यहां रेड मार चूक है। सीएम नीतीश कुमार के खास माने जाते हैं राधाचरण शाह।
सूत्रों के अनुसार इसी साल फरवरी में आयकर विभाग ने शाह और उनसे जुड़े लोगों के यहां छापा मार कार्यवाही की था। बताया जा रहा है कि ईडी ने अब मनी लांड्रिंग के मामले में जांच करने पहुंची है।

संजीत कुमार: छत्तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्कृष्ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्कृत। सांध्य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्टेट ब्यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।
-
Home
-
Menu
