दरभंगा में सिलेंडर ब्लास्ट...3 महीने के मासूम समेत पति-पत्नी की मौत, 8 लोग झुलसे

दरभंगा में सिलेंडर ब्लास्ट...3 महीने के मासूम समेत पति-पत्नी की मौत, 8 लोग झुलसे
X
Darbhanga News : दरभंगा में रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से पति-पत्नी और एक मासूम की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। खाना बनाते समय यह सिलेंडर फटा।

Darbhanga Cylinder Blast : बिहार के दरभंगा जिले के सुंदरपुर में सिलेंडर ब्लास्ट ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यह हादसा खाना बनाने के दौरान हुआ। घर की महिला ने गैस ऑन किया और माचिस जलाते ही किचन में जोरदार ब्लास्ट हुआ। महिला की गोद में बच्चा भी था। दोनों आग की लपटों की चपेट में आ गए। पति भी दौड़कर उनको बचाने आगे बढ़ा, लेकिन तीनों की जलकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान गोविंद दास (30), उनकी पत्नी निशु कुमारी (26) युवराज (3 महीने) के रूप में हुई है। घटना रविवार रात सुंदरपुर इलाके की है। घटना में 8 लोग झुलस भी गए हैं।

4 साल पहले गोविंद दास और निशु ने लव मैरिज की थी। दोनों की एक संतान 3 साल का देवराज है। यह सुरक्षित है। वहीं, 3 महीने पहले दोनों को दूसरा बेटा हुआ था। गोविंद सपरिवार के साथ 3 मंजिला मकान में टॉप फ्लोर पर रहता था। नीचे के फ्लैट में गोविंद के पिता, उसके बड़े भाई की फैमिली रह रही है। गोविंद ने रविवार को अपना किचन अपने फ्लोर पर शिफ्ट किया था। रात 10 बजे गोविंद की पत्नी निशु बच्चे को गोद में लेकर खाना बनाने गई थी।

फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां पहुंचीं

घर में आग की लपटों को देखकर पड़ोसियों ने दमकल को सूचना दी। कुछ देर बाद अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान आग बुझाने में कुछ दमकल कर्मी झुलस गए। आनन-फानन में उनको अस्पताल पहुंचाया गया। विश्वविद्यालय थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने‎ बताया कि रात में खाना बनाने के ‎दौरान गैस रिसाव हुआ और जैसे ही माचिस जलाई‎ गई, आग भड़क उठी।

क्या-क्या सावधानियां बरतें?‎

1. गैस सिलेंडर और पाइप की नियमित जांच कराया करें‎।

2. खाना बनाने के दौरान गैस लीक की गंध पर तुरंत ध्यान दें‎।

3. सिलेंडर के पास ज्वलनशील पदार्थ बिल्कुल नहीं रखें‎।

4. सिलेंडर के इस्तेमाल के बाद रेगुलेटर बंद करना नहीं भूलें‎।

5. किसी भी आपात स्थिति में गैस एजेंसी या फायर‎ ब्रिगेड को सूचना दें‎।

Tags

Next Story