सरकारी स्कूलों में अब शाम में चलेगी कोचिंग क्लास, शिक्षकों को मिलेंगे एक्स्ट्रा पैसे

सरकारी स्कूलों में अब शाम में चलेगी कोचिंग क्लास, शिक्षकों को मिलेंगे एक्स्ट्रा पैसे
X

इमेज-एआई।

Bihar Education Department News: सरकारी स्कूलों की व्यवस्था में बड़ा बदलाव हो रहा है। अब नियमित पढ़ाई के बाद शाम में कोचिंग क्लास चलाई जाएगी। इससे छात्रों को अतिरिक्त मार्गदर्शन मिल सकेगा। प्राइवेट कोचिंग पर निर्भरता कम होगी।

Bihar Government School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पठन-पाठन के तरीके में बदलाव होने वाला है। शिक्षा विभाग ऐसी व्यवस्था लाने वाली है, जिसमें स्कूलों में नियमित क्लास के बाद शाम में विशेष कोचिंग क्लास चलाई जाएगी।

इन कक्षाओं में छात्रों को अतिरिक्त पढ़ाई कराई जाएगी, जिससे उन्हें प्रतियोगी माहौल मिल सके। उनकी पढ़ाई में सुधार हो। बिहार सरकार का मानना है कि इससे निजी कोचिंग पर निर्भरता कम होगी और गरीब बच्चों को बड़ा फायदा मिलेगा।

जल्दबाजी में लागू नहीं की जाएगी योजना

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने राजधानी पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि सरकार जल्दबाजी में यह योजना लागू नहीं करेगी। पहले छात्रों और अभिभावकों से सलाह ली जाएगी। उनकी जरूरत और सुविधा के अनुसार स्कूलों में शाम में कोचिंग क्लास शुरू की जाएगी‌। शिक्षा विभाग चाहता है कि व्यवस्था छात्रों के लिए उपयोगी और आसान बने। विभाग इस योजना में सरकार शिक्षकों को भी जोड़ना चाहती है। स्कूल समय के बाद अतिरिक्त कक्षा लेने वाले शिक्षकों को अलग से इंसेंटिव दिया जाएगा। यानी जो शिक्षक शाम की कक्षा लेंगे, उन्हें आर्थिक प्रोत्साहन मिलेगा। इससे ज्यादा शिक्षक योजना से जुड़ने के लिए आगे आएंगे।

पुराने छात्रों को भी जोड़ा जाएगा

सरकार हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान अभियान भी शुरू कर रही है। इसके तहत सफल पूर्व विद्यार्थियों को उनके पुराने स्कूलों से जोड़ा जाएगा। सरकार यह चाहती है कि जो छात्र अलग-अलग क्षेत्रों में सफल हैं, वे अपने स्कूल के विकास में सहयोग करें। जरूरत पड़ने पर स्कूल को गोद लेने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

सभी तरह की शिकायतों की होगी डिजिटल मॉनिटरिंग

शिक्षा विभाग में शिकायतों और पत्रों की निगरानी डिजिटली करेगा। इसके लिए स्मार्ट लेटर प्रणाली तैयार की जा रही। इस सिस्टम से हर शिकायत की ट्रैकिंग होगी और तय समय में शिकायतों का समाधान किया जाएगा। विभाग का कहना है कि इससे काम में पारदर्शिता और तेजी आएगी।

Tags

Next Story