CM Nitish Kumar Birthday: बिहार के CM नीतीश कुमार आज मना रहे हैं 73वा जन्मदिन, PM मोदी बोले..

CM Nitish Kumar Birthday: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक मार्च को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. मुख्यमंत्री आज 73 वर्ष के हो गए हैं. जन्मदिन के खास मौके पर नीतीश कुमार को देशभर से मंत्रियों और नेताओं ने बधाई दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई नेता जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं.
पीएम मोदी ने दी बधाई
Best wishes to Bihar CM Shri @NitishKumar Ji on his birthday. Praying for his long and healthy life in service of the people.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री को बधाई देते एक्स पर ट्वीट कर कहा "बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को हार्दिक शुभकामनाएं ..नीतीश कुमार जी को उनके जन्मदिन पर. लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं."
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बधाई देते हुए एक्स पर लिखा कि " बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! माता जानकी से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना है"
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी नीतीश कुमार को बधाई दी है. उप मुख्यमंत्री सम्राट ने अपने एक्स हैंडल पर बधाई देते हुए लिखा कि अपने नेतृत्व से बिहार का नवनिर्माण करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री व कुशल राजनेता नीतीश कुमार को जन्मदिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई. आपके जन्मदिन के शुभ अवसर पर ईश्वर से आपके स्वस्थ, समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं.

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।
-
Home
-
Menu
