Begin typing your search above and press return to search.

Chhapra Crime News: डॉक्टर ने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काटकर बाथरूम में बहाया, जानिए क्या है पूरा मामला?

Chhapra Crime News: बिहार के छपरा जिले के मढ़ौरा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लेडी डॉक्टर और वार्ड 12 के पार्षद वेद प्रकाश के बीच लंबे समय से चल रहे प्रेम प्रसंग का अंत खौफनाक तरीके से हुआ।

Chhapra Crime News: डॉक्टर ने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काटकर बाथरूम में बहाया, जानिए क्या है पूरा मामला?
X
By Ragib Asim

Chhapra Crime News: बिहार के छपरा जिले के मढ़ौरा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लेडी डॉक्टर और वार्ड 12 के पार्षद वेद प्रकाश के बीच लंबे समय से चल रहे प्रेम प्रसंग का अंत खौफनाक तरीके से हुआ। पार्षद के शादी से इनकार करने पर लेडी डॉक्टर ने उसका गुप्तांग काट दिया।

लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग

जानकारी के अनुसार, लेडी डॉक्टर और वार्ड पार्षद वेद प्रकाश के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। लेकिन वेद प्रकाश ने शादी का वादा करने के बावजूद, उसे पूरा नहीं किया। इस वादा खिलाफी से नाराज डॉक्टर ने अपने घर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया।

बेडरूम में किया खौफनाक कांड

सोमवार को लेडी डॉक्टर ने वेद प्रकाश को अपने घर बुलाया और बेडरूम में उसका गुप्तांग काट दिया। इसके बाद पुलिस को स्वयं फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल वेद प्रकाश को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया गया।

लिव-इन रिलेशनशिप में थे दोनों

डॉक्टर अभिलाषा कुमारी ने बताया कि वेद प्रकाश और वह लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में थे और उनके बीच शारीरिक संबंध भी थे। वेद प्रकाश बार-बार शादी का वादा करता था, लेकिन हमेशा वादे से मुकर जाता था। इस धोखे से तंग आकर डॉक्टर ने यह कदम उठाया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही मढ़ौरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल वेद प्रकाश को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने लेडी डॉक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की छानबीन जारी है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेडी डॉक्टर का कहना है कि उसने यह कदम इसलिए उठाया ताकि वेद प्रकाश किसी और लड़की या औरत के साथ ऐसा न कर सके। इस घटना ने समाज में एक बड़ा संदेश दिया है कि वादाखिलाफी और धोखे का अंजाम कितना गंभीर हो सकता है। यह घटना न केवल छपरा बल्कि पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गई है। प्रेम और धोखे की इस कहानी ने सभी को चौंका दिया है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story