बिहार में 5KG सिलेंडर वितरण के बदले नियम, किनके लिए फायदेमंद?

5 किलोग्राम गैस का सिलेंडर। इमेज-एआई।
Bihar 5KG Cylinder Rules: पश्चिम एशिया संकट की वजह से देशभर में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित हुई है। ऐसे में 5 किलोग्राम सिलेंडर की मांग बढ़ गई है। आज शाम राजधानी पटना में
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों प्रेस कॉन्फ्रेंस में नियम में बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब 5 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के वितरण के लिए आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य है। इस कदम का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना और सही लाभार्थियों तक गैस आपूर्ति सुनिश्चित करनी है।
इनके लिए बेहतर विकल्प
5 किलोग्राम का सिलेंडर उनके लिए फायदेमंद है, जो अकेले रहते या फिर कम खाना पकाते हैं। प्रवासी मजदूरों के लिए भी अच्छा है। ये अक्सर काम और स्थान बदलते रहते हैं तो 5 किलोग्राम का सिलेंडर उनके लिए सहूलियत वाला होता है। बैंकअप में भी यह काम आता है। अगर, अचानक बड़ा गैस सिलेंडर खत्म हो गया तो इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
आपूर्ति में मुश्किल नहीं
इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HP) ने बिहार में एलपीजी, पेट्रोलियम उत्पादों और कृषि जरूरतों की उपलब्धता को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों और कृषि विभाग के प्रतिनिधियों ने कहा कि बिहार में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में हैं। लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
सभी जिलों में आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही
इंडियन ऑयल के स्टेट लेवल को-ऑर्डिनेटर अनूप सामंताराय ने बताया कि कुछ दिनों में आपूर्ति श्रृंखला बेहतर हुई है। अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। सभी जिलों में आवश्यक ईंधन की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं हो रही है।
विद्यार्थी बहुल इलाकों में जागरुकता अभियान
भारत पेट्रोलियम के राज्य प्रमुख (LPG) अमित मित्तल ने कहा कि छात्रों और किराएदारों की सुविधा को ध्यान में रखकर विद्यार्थी बहुल इलाकों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे। कैंपों के जरिए लोगों को एलपीजी के सुरक्षित उपयोग और उपलब्धता को लेकर जागरूक किया जाएगा।
बाहर से लौट रहे लोगों के कारण मांग बढ़ी
अमित मित्तल ने बताया कि देश के अन्य शहरों में आपूर्ति प्रभावित होने के कारण लोग बिहार लौट रहे, जिससे यहां मांग में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। वैसे, कंपनियों ने भरोसा दिलाया कि बढ़ती मांग के बावजूद आपूर्ति व्यवस्था मजबूत है। किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी।
-
Home
-
Menu
