Begin typing your search above and press return to search.

BSEB Exam Rules : देरी से पहुंचे छात्रों को नहीं मिली एंट्री, कहीं गिड़गिड़ाते तो कहीं दीवार चढ़ते दिखे परीक्षार्थी; जानें बोर्ड का सख्त नियम

BSEB Exam Rules : आज सोमवार से बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की इंटर की परीक्षाएं शुरू हो गईं हैं| इस परीक्षा में बोर्ड के द्वारा बनाए नियमो का बड़ी सख्ती से पालन किया जा रहा हैं, देरी से पहुँचने वाले छात्र-छात्राओ को एंट्री नही दी गई|

BSEB Exam Rules : देरी से पहुंचे छात्रों को नहीं मिली एंट्री, कहीं गिड़गिड़ाते तो कहीं दीवार चढ़ते दिखे परीक्षार्थी; जानें बोर्ड का सख्त नियम
X

BSEB Exam Rules : देरी से पहुंचे छात्रों को नहीं मिली एंट्री, कहीं गिड़गिड़ाते तो कहीं दीवार चढ़ते दिखे परीक्षार्थी; जानें बोर्ड का सख्त नियम

By Uma Verma

Bihar Board Inter Exam 2026 : पटना : बिहार में आज सोमवार को बिहार स्कुल परीक्षा समिति यानी बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की इंटर की परीक्षाएं शुरू हुईं हैं। पहले दिन राज्य में कई परीक्षा केंद्रों में देरी से पहुंचे छात्र-छात्राओं को एंट्री नही दिया गया।अब ऐसी हालात में किसी परीक्षा केंद्र के गेट के सामने छात्राएं रोती बिलखती हुईं नजर आईं तो कहीं दीवार फांदकर केंद्र में एंट्री करने की कोशिश करती दिखीं। एक केंद्र पर गेट तोड़ने की कोशिश करने वाले छात्रों पर पुलिस ने लाठी भी बरसा दी। परीक्षा के टाइम को लेकर बोर्ड बेहद सख्त है। ऐसे में छात्र-छात्राओ यह जान लेना जरूरी है कि बोर्ड के नियम क्या हैं?

परीक्षा केंद्र में किस टाइम तक एंट्री

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के अनुसार, इंटर के सभी परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा सेंटर पर पेपर शुरू होने से कम से कम 1 घंटा पहले पहुंचना जरूरी है। पहली पाली में परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी। इस शिफ्ट में परीक्षा देने वालों को सुबह 8:30 बजे परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। 9 बजे एग्जाम सेंटर का गेट बंद कर दिया जाएगा और फिर किसी को एंट्री नही दी जाएगी|

दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से होगी। इस शिफ्ट में विद्यार्थियों को 1 बजे तक परीक्षा केंद्र में पहुंचना होगा। दोपहर 1:30 बजे गेट बंद हो जाएगा। बोर्ड ने साफ कहा है कि परीक्षा सेंटर का मेन गेट एग्जाम शुरू होने से ठीक आधा घंटे पहले बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को एंट्री नही दिया जायेगा

देरी से पहुंचे परीक्षार्थी

बिहार के अलग-अलग स्थानों पर आज सोमवार को परीक्षा केंद्रों पर देरी से पहुंचे इंटर के छात्र-छात्राएं परेशान होते नजर आये। बेगूसराय में आदर्श परीक्षा केंद्र महिला कॉलेज में लेट से पहुंचीं छात्राएं परीक्षा केंद्र में एंट्री न मिलने से रोती रहीं। लड़किया प्रवेश के तय समय सुबह 9:00 बजे के कुछ मिनट बाद पहुंचीं थीं। लेट होने के कारण परीक्षा केंद्र में उन्हें जाने नहीं दिया गया। इस पर वे जोर-जोर से रोते हुए एंट्री देने के लिए गुजारिश करती रहीं। फिर बाद में केंद्र अधीक्षक की इजाजत पर छात्राओं को अन्दर जानें दिया गया|

वही बेगूसराय में ही BP स्कूल परीक्षा केंद्र में लेट से पहुंचे छात्रों ने गेट फांदकर परीक्षा केंद्र में घुसने की कोशिश की। जब वे इसमें सफल नहीं हुए तो उन्होंने गेट तोड़ने की कोशिश भी की। इस पर पुलिस ने उन पर लाठियां बरसा दी। इसी दौरान वे पुलिस को चकमा देकर परीक्षा केंद्र में घुस गए|

छात्राओं ने दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया

परीक्षा केंद्र में जबरदस्ती घुसने की कोशिश छात्रों ने ही नहीं, छात्राओं ने भी की। नालंदा में इंटरमीडिएट परीक्षा के कई केंद्रों पर यही तमाशा देखने को मिला। एक केंद्र पर लेट से पहुंची छात्राओं को गेट बंद मिला। इसके बाद छात्राएं दिवार फांदकर परीक्षा केंद्र के अन्दर दाखिल हो गईं। उसके बाद जो छात्राएं जबरदस्ती परीक्षा केंद्र के अन्दर पहुंची थीं, उन्हें बाहर निकाल दिया गया।

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड परीक्षा में नियमों का कडाई से पालन करा रहा है। किसी भी परीक्षार्थी को बिना जांच के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक सामान को ले जाना प्रतिबंधित है। यहाँ तक की कोई भी परीक्षार्थी जूते पहनकर परीक्षा केंद्र में नहीं जा सकता है।

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story