Begin typing your search above and press return to search.

आज 1.30 बजे जारी होगा बिहार बोर्ड 12th का रिजल्ट, टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी, इन स्टेप्स से ऐसे करें चेक

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड के 12वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) कुछ ही देर में इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. आज 23 मार्च को 1.30 बजे इंटरमीडिएट 2026 रिजल्ट आ जायेगा.

Bihar Board 12th Result
X

इमेज- इंटरनेट 

By Neha Yadav

Bihar Board 12th Result 2026: 23 मार्च 2026, बिहार बोर्ड के 12वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. आज 23 मार्च को 1.30 बजे इंटरमीडिएट 2026 रिजल्ट आ जायेगा.

आज आएगा 12वीं बोर्ड का रिजल्ट

इस सम्बन्ध में बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB)के ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी किया गया है. 23 मार्च 2026 को दोपहर में 1.30 बजे 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा. राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार रिजल्ट जारी करेंगे. रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी किया जाएगा. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर भी उपस्थित रहेंगे.

बिहार बोर्ड 12th का रिजल्ट कैसे चेक करें

BSEB की आधिकारिक वेबसाइट bsebexam.com या interbiharboard.com पर जाएं.

अपना रोल नंबर और रोल कोड डालें.

मांगी गई सारी जानकारी भरकर सब्मिट कर दें.

आपका 12वी का रिजल्ट स्क्रीन पर होगा.

मार्कशीट डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें.

टॉपर्स को किया जायेगा सम्मानित

बता दें, इस बार बिहार सरकार ने टॉपर्स (Toppers) के लिए खजाना खोल दिया है. फर्स्ट रैंक हासिल करने वाले छात्र की प्राइज मनी (Prize Money) को डबल करते हुए 2 लाख रुपये कैश, एक लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर देने का ऐलान किया गया है.

आइए जानते हैं टॉप-10 में शामिल होने वाले छात्रों को क्या-क्या मिलेगा-

फर्स्ट टॉपर (1st Rank): 2 लाख नकद, एक लैपटॉप (Laptop) और एक किंडल ई-बुक रीडर (Kindle e-book reader).

सेकेंड टॉपर (2nd Rank): 1.5 लाख नकद, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर.

थर्ड टॉपर (3rd Rank): 1 लाख नकद, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर.

चौथे से दसवें स्थान तक (4th to 10th Rank): टॉप-10 की लिस्ट में शामिल बाकी सभी छात्रों को 20,000 नकद और एक-एक लैपटॉप देकर सम्मानित किया जाएगा.


Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story