Begin typing your search above and press return to search.

BJP Second List: BJP की दूसरी लिस्ट जारी, मैथिली ठाकुर को टिकट, जानिए कौन कहाँ से लड़ेगा चुनाव?

BJP Second List: BJP ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस बार पार्टी ने 12 नए नामों का ऐलान किया है।

BJP Second List: BJP की दूसरी लिस्ट जारी, मैथिली ठाकुर को टिकट, जानिए  कौन कहाँ से लड़ेगा चुनाव?
X
By Ragib Asim

BJP Second List: BJP ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस बार पार्टी ने 12 नए नामों का ऐलान किया है। सबसे ज़्यादा चर्चित नाम मिथिला की लोकगायिका मैथिली ठाकुर का है, जिन्हें अलीनगर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। वहीं, तेज़-तर्रार पूर्व IPS अधिकारी आनंद मिश्रा को बक्सर से टिकट मिला है। पार्टी ने युवाओं और कुछ नई आवाज़ों पर भरोसा जताया है, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

हाईलाइट

  • बीजेपी ने दूसरी कैंडिडेट लिस्ट में 12 नए नाम घोषित किए
  • मैथिली ठाकुर को पहली बार टिकट मिला, अलीनगर सीट से चुनाव लड़ेंगी
  • बक्सर से आईपीएस आनंद मिश्रा BJP के प्रत्याशी होंगे
  • मुजफ्फरपुर से रंजन कुमार, छपरा से छोटी कुमारी को और गोपालगंज से सुभाष सिंह को टिकट मिला
  • पार्टी ने अब तक कुल 83 नाम फाइनल कर दिए हैं
मैथिली ठाकुर बनीं अलीनगर की उम्मीद, IPS मिश्रा बक्सर से उम्मीदवार
बीजेपी की दूसरी लिस्ट में मैथिली ठाकुर सबसे चर्चित चेहरा बनीं। लोकगायिका मैथिली ने हाल ही में बीजेपी ज्वाइन की थी और पार्टी ने उन पर बड़ा दांव खेला है। मैथिली ठाकुर ने कहा, मिथिला के लोगों की सेवा का सपना आखिर साकार हो रहा है। जनता का साथ चाहिए, ताकि विकास की नई गाथा लिखी जाए।
पूर्व IPS अधिकारी आनंद मिश्रा को बक्सर से टिकट देकर भाजपा ने साफ संदेश दिया है कि वह कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक अनुभव वालों को भी आगे लाना चाहती है। आनंद मिश्रा बोले, समाज, सुरक्षा और विकास के लिए मैदान में उतरना मेरे लिए गर्व की बात है।

बीजेपी की दूसरी लिस्ट में किसे कहां से टिकट मिला
अलीनगर मैथिली ठाकुर
हायाघाट रामचंद्र प्रसाद
मुजफ्फरपुर रंजन कुमार
गोपालगंज सुभाष सिंह
बनियापुर केदार नाथ सिंह
छपरा छोटी कुमारी
सोनपुर विनय कुमार सिंह
रोसड़ा (SC) बीरेंद्र कुमार
बाढ़ डॉ. सियाराम सिंह
अगिआंव (SC) महेश पासवान
शाहपुर राकेश ओझा
बक्सर आनंद मिश्रा (IPS)
BJP की केंद्रीय चुनाव समिति ने सभी 12 उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया है। अब तक बीजेपी ने कुल 83 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, जबकि पहली सूची में 71 नाम थे।
देखें बीजेपी की दूसरी लिस्ट


Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story