'बिहार विल मिस यू नीतीश जी'... PM मोदी ने दी नीतीश कुमार को बधाई, जानिए मांझी और राजद ने क्या कहा

PM Modi On Nitish Kumar Rajyasabha Oath: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दोपहर 12:15 बजे राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण किया। उनके शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-नीतीश कुमार जी देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। सुशासन को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की सराहना हुई है। उन्होंने बिहार के विकास में अमिट योगदान दिया है। उन्हें फिर संसद में देखना बहुत सुखद होगा।
पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा-उन्होंने सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी कई वर्षों तक सेवाएं दी हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव से संसद की गरिमा और बढ़ेगी। राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर उन्हें हार्दिक बधाई। आगे के कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
नीतीश कुमार जी देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। सुशासन को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की हर तरफ सराहना हुई है। उन्होंने बिहार के विकास में अमिट योगदान दिया है। उन्हें एक बार फिर संसद में देखना बहुत सुखद होगा। सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने कई वर्षों तक अपनी…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 10, 2026
पुराने संसद भवन को देख नीतीश कुमार को याद आए बीते दिन pic.twitter.com/FO9LmKQraD
— Akhilesh Sharma (@akhileshsharma1) April 10, 2026
मुख्यमंत्री का पद छोड़कर राज्यसभा सांसद बनने वाले देश के पहले नेता बने नीतीश कुमार जी
बीजेपी जिसके साथ गठबंधन करती है उसे बर्बाद करके ही छोड़ती है, अगला नंबर आंध्रा वाले नायडू का है। pic.twitter.com/iF6RQ2on5B
— Surya Samajwadi (@surya_samajwadi) April 10, 2026
मुख्यमंत्री का पद छोड़कर राज्यसभा सांसद बनने वाले देश के पहले नेता बने नीतीश कुमार जी
बीजेपी जिसके साथ गठबंधन करती है उसे बर्बाद करके ही छोड़ती है, अगला नंबर आंध्रा वाले नायडू का है। pic.twitter.com/iF6RQ2on5B
पहले हम यही न थे
राज्यसभा की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार संसद परिसर में नेताओं से मिले। उन्होंने कहा कि पहले तो हम यहीं थे न। वैसे, इस दौरान वह मीडिया के सवालों का जवाब दिए बिना चले गए।
आज मैं नीतीश जी को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ लेने की बधाई नहीं दूँगा।
— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) April 10, 2026
बस इतना कहूँगा।
“बिहार विल मिस यू नीतीश जी।”
ये मैं ही नहीं पूरे बिहार की जनता कह रही है।@NitishKumar @VPIndia
आज से बिहार में उनकी सेवा समाप्त
केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने पर सोशल मीडिया पर लिखा- बिहार विल मिस यू नीतीश जी। राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा, आज से बिहार में उनकी सेवा समाप्त होती है।
चारों सदनों के वह मेंबर बने नीतीश कुमार
बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि नीतीश कुमार से 40 साल पुराना मेरा रिश्ता है। जब मैं विधायक बना था। राज्य और देश के स्तंभ चारों सदनों के वह मेंबर बने हैं। यह बड़ी बात है। हम सबने मिलकर उनका स्वागत किया।
बिहार में नीतीश युग का अंत
कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि नीतीश कुमार के राज्यसभा पहुंचने के साथ बिहार में नीतीश युग का अंत हो गया। बीजेपी जल्द अपना सीएम बनाएगी।
-
Home
-
Menu
