Begin typing your search above and press return to search.

Bihar Weather Today: बिहार में सर्दी का टार्चर शुरू, 12 जिलों में घना कोहरा, 9 डिग्री तक गिरा न्यूनतम तापमान, जानें कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम

Bihar Weather Update: पटना समेत 12 जिलों में घना कोहरा, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक गिरा। 19 दिसंबर के बाद ठंड और 22 के बाद कोल्ड वेव की संभावना।

Bihar Weather Today: बिहार में सर्दी का टार्चर शुरू, 12 जिलों में घना कोहरा, 9 डिग्री तक गिरा न्यूनतम तापमान, जानें कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम
X

Bihar Weather Today: बिहार में सर्दी का टार्चर शुरू, 12 जिलों में घना कोहरा, 9 डिग्री तक गिरा न्यूनतम तापमान, जानें कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम

By Ragib Asim

पटना। बिहार के कई जिले आज घने कोहरे की चपेट में है जिससे लोगों की सुबह बेहद ठंडी रही। राजधानी पटना के साथ बेतिया, गोपालगंज, सीतामढ़ी समेत कुल 12 जिलों में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश का न्यूनतम तापमान फिलहाल 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम रही जिससे सड़क यातायात प्रभावित हुआ और सुबह के समय वाहन चलाने वालों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई।

19 दिसंबर के बाद बढ़ेगी ठंड
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिसंबर के इस हफ्ते में उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं और हिमालय क्षेत्र में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर बढ़ने वाला है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि 19 दिसंबर के बाद प्रदेश में ठंड का असर तेजी से बढ़ सकता है। दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट के आसार हैं जिससे सुबह और शाम की ठिठुरन और ज्यादा महसूस होगी।
22 दिसंबर के बाद कोल्ड वेव की आशंका
मौसम विभाग ने इशारा दिए हैं कि 22 दिसंबर के बाद बिहार के कई जिलों में कोल्ड वेव जैसी हालत बन सकती है। कुछ इलाकों में दिन का तापमान भी सामान्य से काफी नीचे जा सकता है, जिससे ‘कोल्ड डे’ के हालात बनेंगे। विशेषज्ञों ने खास तौर पर बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाने की सलाह दी है।
बीते 24 घंटों में क्या हुआ?
पिछले 24 घंटों में बेतिया में घना कोहरा छाया रहा। बांका जिले में कोहरे के कारण दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। समस्तीपुर में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ठंडे स्थानों में शामिल रहा।
पश्चिमी विक्षोभ और बर्फबारी का असर
मौसम विभाग के मुताबिक 17 दिसंबर को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसका असर बिहार में 20 दिसंबर के बाद साफ तौर पर दिखेगा। इसके असर से उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं प्रदेश की ओर बढ़ेंगी और अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों में गिरावट दर्ज की जा सकती। पिछले वर्षों के ट्रेंड बताते हैं कि दिसंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में हिमालय में बर्फबारी शुरू होते ही बिहार समेत पूर्वी भारत में ठंड तेजी से बढ़ जाती है और इस बार भी पैटर्न लगभग वैसा ही रहने की संभावना है।
पटना Weather अपडेट
राजधानी पटना में फिलहाल सुबह और रात में हल्की से मध्यम ठंड बनी हुई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे रह सकता है, जबकि दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा। 19 दिसंबर के बाद पटना में भी ठंड बढ़ने की संभावना है जिससे सुबह-शाम ठिठुरन ज्यादा महसूस होगी।
समस्तीपुर Weather टुडे
समस्तीपुर में बुधवार सुबह मौसम शुष्क रहा और हल्का कुहासा देखने को मिला। विजिबिलिटी सामान्य रही। बीते 24 घंटों में यहां अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story