Begin typing your search above and press return to search.

Bihar Voter List 2025: बिहार इलेक्शन से पहले बड़ा अपडेट! बिहार वोटर लिस्ट से कटेंगे 35 लाख नाम! ECI का बड़ा खुलासा, जानिए कौन होंगे बाहर

Bihar Voter List 2025: बिहार में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग (ECI) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए वोटर लिस्ट से 35 लाख 69 हजार नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Bihar Voter List 2025: बिहार इलेक्शन से पहले बड़ा अपडेट! बिहार वोटर लिस्ट से कटेंगे 35 लाख नाम! ECI का बड़ा खुलासा, जानिए कौन होंगे बाहर
X
By Ragib Asim

Bihar Voter List 2025: बिहार में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग (ECI) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए वोटर लिस्ट से 35 लाख 69 हजार नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनमें ऐसे मतदाता शामिल हैं जो मृत हो चुके हैं, राज्य से स्थायी रूप से बाहर चले गए हैं या जिनके नाम एक से अधिक जगहों पर दर्ज हैं। ECI की ओर से चल रहे Special Intensive Revision (SIR) के तहत यह आंकड़े सामने आए हैं। आयोग के अनुसार यह प्रक्रिया मतदाता सूची को पारदर्शी और अपडेट करने के लिए बेहद जरूरी है।

कितने और क्यों हटेंगे नाम?

  • 12.5 लाख (1.59%) मतदाता मृत पाए गए हैं।
  • 17.5 लाख (2.2%) मतदाता बिहार से स्थायी रूप से बाहर चले गए हैं।
  • 5.76 लाख (0.73%) मतदाताओं के नाम अन्य प्रदेशों की वोटर लिस्ट में दर्ज पाए गए।

मतदाता सूची में यह सफाई बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLOs) द्वारा घर-घर जाकर किए गए दो दौर की गहन जांच के बाद की जा रही है। तीसरे दौर की जांच अभी बाकी है।

अब तक कितने लोगों ने जमा किया फॉर्म?

बिहार के कुल 7.89 करोड़ मतदाताओं में से 6.60 करोड़ (83.66%) लोगों के फॉर्म BLO द्वारा एकत्र किए जा चुके हैं। ECI के मुताबिक, 88.18% मतदाता या तो फॉर्म जमा कर चुके हैं, या फिर मृत या राज्य से बाहर हैं। शेष 11.82% को फॉर्म भरने के लिए 11 दिन का समय और दिया गया है।

1 अगस्त को जारी होगी मसौदा वोटर लिस्ट

1 अगस्त को Draft Voter List जारी की जाएगी, जिसमें उन्हीं मतदाताओं का नाम शामिल होगा जिनके फॉर्म समय पर प्राप्त होंगे। जिन लोगों ने 25 जुलाई तक कोई फॉर्म नहीं जमा किया, उनका नाम लिस्ट से हटाया जा सकता है।

ऑनलाइन भी भर सकते हैं फॉर्म

चुनाव आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो मतदाता अस्थायी रूप से राज्य से बाहर हैं, वे मोबाइल ऐप, वेबसाइट या व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म से भी फॉर्म भेज सकते हैं। BLO से संपर्क करके भी फॉर्म जमा किया जा सकता है।

Final List कब आएगी?

  • 1 अगस्त: मसौदा वोटर लिस्ट प्रकाशित
  • 1 अगस्त - 1 सितंबर: दावे और आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया
  • 30 सितंबर: अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी

बिहार चुनाव 2025 से पहले मतदाता सूची में इतनी बड़ी संख्या में नामों का कटना एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव है। यह कदम चुनाव प्रक्रिया को साफ-सुथरा बनाने के लिए जरूरी है, लेकिन इसके साथ ही यह उन लोगों के लिए चेतावनी भी है जिन्होंने अभी तक अपने दस्तावेज अपडेट नहीं किए हैं। अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में रहना है, तो 25 जुलाई से पहले फॉर्म जरूर जमा करें।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy.

Read MoreRead Less

Next Story