Begin typing your search above and press return to search.

बिहार में आज कहर बरपाएंगे बदरा... इन जिलों में Extremely Heavy Rainfall Alert

Bihar Today Weather : बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी और मानसूनी दबाव के चलते यह बारिश सामान्य से कहीं ज्यादा खतरनाक हो सकती है।

बिहार में आज कहर बरपाएंगे बदरा... इन जिलों में Extremely Heavy Rainfall Alert
X
By Meenu Tiwari

Bihar Today Weather : बिहार में आज भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने सुपौल, अररिया और पूर्णिया में अति भारी बारिश (Extremely Heavy Rainfall) की चेतावनी जारी की है। साथ ही कई जिलों में Orange Alert और Yellow Alert घोषित किया गया है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी और मानसूनी दबाव के चलते यह बारिश सामान्य से कहीं ज्यादा खतरनाक हो सकती है।


मौसम विभाग ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार खगड़िया में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीँ बिहार के सुपौल, अररिया और पूर्णिया जिलों में Extremely Heavy Rainfall Alert इसलिए जारी किया गया है, क्योंकि यहां मानसूनी बादल लंबे समय तक स्थिर रह सकते हैं, जिससे जलभराव, बाढ़ और फसलों को नुकसान का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है।


दक्षिण और मध्य बिहार के पटना] भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, गया, नवादा, जमुई, शेखपुरा, मुंगेर, बांका, भागलपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. बिहार के इन इलाकों में भी भारी बारिश और वज्रपात का खतरा है, हालांकि तीव्रता ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों से कम होगी।



मौसम विभाग की सलाह

  • खुले मैदान, पेड़ के नीचे और पानी भरे इलाकों से दूर रहें।
  • मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बिजली कड़कने के समय इस्तेमाल न करें।
  • फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखें।
  • मौसम अपडेट पर नजर रखें।
  • क्या बारिश का सिलसिला और तेज होगा?
  • मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर बिहार में बारिश का दौर अगले 24-48 घंटों में तेज हो सकता है। इसलिए सभी प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बेहद जरूरी है।

Meenu Tiwari

मीनू तिवारी 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और प्रिंट व डिजिटल मीडिया में अनुभव रखती हैं। उन्होंने हरिभूमि, पत्रिका, पेज 9 सहित क्लिपर 28, लल्लूराम, न्यूज टर्मिनल, बोल छत्तीसगढ़ और माई के कोरा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। वर्तमान में वे एनपीजी न्यूज में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं।

Read MoreRead Less

Next Story