शिक्षक नई तबादला नीति: टीचर्स के ट्रांसफर पर बड़ा बदलाव, अब इस आधार पर होगा शिक्षकों का तबादला, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

शिक्षक तबादला नीति
X

इमेज- इंटरनेट 

Bihar Teacher Transfer News: बिहार के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर निकलकर सामने आयी है. शिक्षकों के स्थानांतरण (ट्रांसफर) को लेकर शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है. अब स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों के संख्या के आधार पर टीचर्स का तबादला होगा.

Teacher Transfer News: 21 मार्च 2026, बिहार के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर निकलकर सामने आयी है. शिक्षकों के स्थानांतरण (ट्रांसफर) को लेकर शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है. अब स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों के संख्या के आधार पर टीचर्स का तबादला होगा.

कैसे होगा शिक्षक का तबादला

बिहार शिक्षा विभाग ने नई ट्रांसफर पॉलिसी तैयार करने के लिए बड़ा फैसला लिया है. स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों की संख्या के आधार पर टीचर का तबादला किया जायेगा. किस स्कूल में कितने छात्र है और उसके आधार पर स्कूल में कितने टीचर होने चाहिए इस मानक को ध्यान में रखते हुए टीचर का ट्रांसफर होगा.

तबादला नीति के लिए 6 सदस्यीय कमेटी का गठन

नई तबादला नीति को लेकर शिक्षा विभाग ने 6 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. कमेटी 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट तैयार करके शिक्षा विभाग को सौंपेगी. कमेटी के रिपोर्ट के आधार पर नई ट्रांसफर और पदस्थापना तबादला नीति लागू की जायेगी. इस समबन्ध में शिक्षा विभाग के उप सचिव अजय सतीश भंगरा ने आदेश जारी किया है.

कमेटी में कौन कौन शामिल है

इस 6 सदस्यीय कमेटी के अध्यक्ष शिक्षा विभाग के सचिव होंगे. माध्यमिक शिक्षा के निदेशक को सदस्य सचिव बनाया गया है. प्राथमिक शिक्षा के निदेशक, कोशी प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना के अधिकारी और माध्यमिक शिक्षा निदेशक कमेटी में शामिल है.

कमेटी क्या काम करेगी

कमेटी नई नीति का ड्राफ्ट (नियमावली) तैयार करेगी. ‘ शिक्षक-छात्र अनुपात’ को आधार बनाया जायेगा. जिसके तहत यह देखा जायेगा किस स्कूल में छात्रों और शिक्षकों की संख्या कितनी है. किसी स्कूल में छात्र के अनुसार क्या अधिक टीचर है, या किसी काम टीचर है इसके आधार पर उनका तबादला होगा. इस नीति से सही तरह से स्कूलों में टीचर की पोस्टिंग हो सकेगी जिससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा.


Tags

Next Story