शिक्षकों के छुट्टी का नियम बदला! अब अवकाश के लिए ऐसे करना होगा आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया
Bihar Teacher News: बिहार शिक्षा विभाग ने स्कूलों में टीचरों की छुट्टी की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है. शिक्षकों को ऑनलाइन ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर आवेदन करना होगा, तभी छुट्टी मिलेगी. अब अवकाश के लिए मैन्युअल आवेदन किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किये जायेंगे.

इमेज- AI
Bihar Teacher News: बिहार सरकार राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार बदलाव कर रही है. इसी कड़ी में शिक्षकों की छुट्टी का नियम बदल गया है. अब सरकारी टीचर डिजिटल तरीके से छुट्टी लेंगे. सरकार ने डिजिटल शासन की तरफ कदम बढ़ाते हुए छुट्टी की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी है.
शिक्षकों की छुट्टी का नियम बदला
बिहार शिक्षा विभाग ने स्कूलों में टीचरों की छुट्टी की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है. शिक्षकों को ऑनलाइन ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर आवेदन करना होगा, तभी छुट्टी मिलेगी. अब अवकाश के लिए मैन्युअल आवेदन किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किये जायेंगे.
कहाँ करना होगा आवेदन
जानकारी के मुताबिक़, छुट्टी के लिए ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. जिसमे शिक्षक को छुट्टी क्यों चाहिए, कितने दिन का अवकाश रहेगा, कब से कब तक अवकाश रहेगा, सभी जानकारी डालनी होगी. आवेदन की जांच के बाद छुट्टी मिल जाएगी.
पोर्टल पर इमरजेंसी लीव, मातृत्व लीव सभी के लिए आवेदन कर सकते हैं. छुट्टी की आवेदन की जाँच सभी प्रकार की छुट्टियों के लिए आवेदन किया जा सकेगा. इस आवेदन को जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO), प्रधानाध्यापक, संबंधित शिक्षक और मुख्यालय स्तर के अधिकारी भी देख सकेंगे.
नए नियम से शिक्षकों को क्या लाभ होगा
इस सम्बन्ध में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का कहना है कि ई-शिक्षा कोष पोर्टल के जरिये अवकाश प्रक्रिया सरल और पारदर्शी हो जाएगी. ऑनलाइन आवेदन करने से शिक्षकों को छुट्टी के लिए बेहद आसानी होगी. उन्हें जल्दो छुट्टी मिल जाएगी.
