Begin typing your search above and press return to search.

एक साथ 386 शिक्षकों पर गिरेगी गाज! तीन दिनों में कट जाएगा वेतन, जानिए शिक्षा विभाग ने क्यों लिया ये एक्शन

Bihar Teacher News: बिहार शिक्षा विभाग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है. इसी बीच नवादा जिले के सैकड़ों शिक्षकों पर एक्शन लिया गया है. शिक्षा विभाग ने 386 शिक्षक-शिक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

Bihar Teacher News
X

इमेज - NPG

By Neha Yadav

Bihar Teacher News: 4 अप्रैल 2026, बिहार शिक्षा विभाग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है. इसी बीच नवादा जिले के सैकड़ों शिक्षकों पर एक्शन लिया गया है. शिक्षा विभाग ने 386 शिक्षक-शिक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. साथ ही तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण नहीं देने पर वेतन कटौती की चेतावनी दी है.

386 शिक्षक-शिक्षिकाओं को नोटिस

ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर छेड़छाड़ करने के आरोप में जिला शिक्षा विभाग ने 386 शिक्षक-शिक्षिकाओं को नोटिस जारी किया है. डीपीओ स्थापना शिव कुमार वर्मा ने कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है. वरना उनके खिलाफ वेतन कटौती की कार्रवाई की जाएगी.

क्यों हुई कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक़, 30 मार्च को इन शिक्षकों ने ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति में लापरवाही बरती थी. इन्होने अटेंडेंस स्टेटस में प्रेजेंट दिखाया और अटेंडेंस टाइप में मार्क ऑन ड्यूटी सेलेक्ट किया. जबकि मार्क ऑन ड्यूटी रीजन कॉलम को छोड़ दिया या फिर उसमें डिपटेशन व ऑफिस वर्क लिख दिया.

ऑनलाइन उपस्थिति में की लापरवाही

शिक्षा विभाग को जैसे ही इस बारे में जानकारी मिली. इसकी जांच कराइ. जांच में पता चला 386 शिक्षक-शिक्षिकाओं में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति में दर्ज करने में लापरवाही बरती है. जिसके बाद डीपीओ स्थापना शिव कुमार वर्मा ने नोटिस जारी किया है.

कट सकता है वेतन

डीपीओ स्थापना शिव कुमार वर्मा ने यह भी स्पष्ट किया है, ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सही उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य है. इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके अलावा अगर इन शिक्षकों ने समय पर सही स्पष्टीकरण नहीं दिया तो 'काम नहीं तो वेतन नहीं' के सिद्धांत के तहत इनका वेतन काटा जायेगा.

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story