Begin typing your search above and press return to search.

एक साथ 400 शिक्षकों पर गिरी गाज! ड्यूटी छोड़ घर बैठे लगा रहे थे फर्जी अटेंडेंस, BEO ने नोटिस भेज मांगा जवाब

Bihar Teacher News: बिहार शिक्षा विभाग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है. इसी कड़ी में बक्सर के नावानगर प्रखंड के लगभग 400 शिक्षकों पर गाज गिरी है. वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन दौरान अनुपस्थित और फर्जी उपस्थिति दर्ज करने के आरोप में बीईओ ने नोटिस जारी किया है.

Bihar Teacher News
X

इमेज- NPG

By Neha Yadav

Bihar Teacher News: बिहार शिक्षा विभाग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है. इसी कड़ी में बक्सर के नावानगर प्रखंड के लगभग 400 शिक्षकों पर गाज गिरी है. वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन दौरान अनुपस्थित और फर्जी उपस्थिति दर्ज करने के आरोप में बीईओ ने नोटिस जारी किया है.

400 शिक्षकों को नोटिस

प्रखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) श्याम बिहारी प्रसाद ने नावानगर प्रखंड के लगभग 400 शिक्षकों को नोटिस जारी भेजा है. सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करके 24 घंटे के भीतर भौतिक रूप से उपस्थित होकर लिखित जवाब मांगा गया है. साथ ही शिक्षकों के खिलाफ सेवा निलंबन, बर्खास्तगी और स्थायी रूप से वेतन रोकने की कार्रवाई की बात कही गयी है.

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक़, वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन से जुड़ा है. वार्षिक परीक्षा और उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के लिए 16 से 25 मार्च तक शिक्षकों की तैनाती की गयी थी. शिक्षकों को मूल्यांकन केंद्र में उत्तर पुस्तिका की जांच करनी थी. लेकिन कई शिक्षक ऐसे थे जो केंद्र जा ही नहीं रहे थे.

फर्जी उपस्थिति लगा रहे थे शिक्षक

अधिकांश शिक्षक केंद्र ना आकर फर्जी तरीके से उपस्थिति दर्ज कर रहे थे. जबकि उपस्थिति थे ही नहीं. कुछ शिक्षक केंद्र से हाजिरी लगाकर गायब हो गए. इसका खुलासा तब हुआ जब. ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर उपस्थिति की जांच की गयी. जिसके बाद BEO ने यह कार्रवाई की है.

बीईओ श्याम बिहारी प्रसाद ने क्या कहा

बीईओ श्याम बिहारी प्रसाद ने कहा, यह शिक्षकों की अनुशासनहीनता, आदेश की अवहेलना और कार्य के प्रति लापरवाही को दर्शाता है. जो बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अब ई-शिक्षा कोष की हर वक्त निगरानी की जाएगी. ताकि अनियमितता पर रोक लगाई जा सके.



Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story