Begin typing your search above and press return to search.

एक साथ 90 शिक्षकों पर गिरी गाज! डीईओ ने 24 घंटे में मांगा जवाब, वरना... जानिए क्यों लिया एक्शन

Bihar Teacher News: नालंदा में शिक्षकों को लापरवाही भारी पड़ गयी. एक साथ 90 शिक्षकों पर गाज गिरी है. डीईओ ने 24 घंटे में उनसे जवाब माँगा है. यह शिक्षक इंटरमीडिएट के परीक्षा के मूल्यांकन कार्य से बिना सूचना के अनुपस्थित थे.

Bihar Teacher News
X

इमेज- इंटरनेट 

By Neha Yadav

Bihar Teacher News: 07 मार्च 2026, बिहार के नालंदा में शिक्षकों को लापरवाही भारी पड़ गयी. एक साथ 90 शिक्षकों पर गाज गिरी है. डीईओ ने 24 घंटे में उनसे जवाब माँगा है. जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. यह कार्रवाई इंटर परीक्षा की कॉपियों की जांच में लापरवाही बरतने को लेकर हुई है.

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक़, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट कक्षा के परीक्षा आयोजित की गयी थी. परीक्षा की कॉपियों की जांच 10 मार्च तक करना है. ऐसे में कॉपियों की जांच के लिए बड़ी संख्या में शिक्षकों को ड्यूटी दी गयी है.

शिक्षकों पर क्या आरोप है

छह मूल्याकन केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शिक्षकों को कॉपी की जांच करनी थी. इनमे कई शिक्षक ऐसे भी हैं जिन्हे प्रधान परीक्षक और सह परीक्षक जैसी जिम्मेदारी मिली थी. शिक्षा विभाग के 10 मार्च तक कार्य पूरा करने के निर्देश के बावजूद कई शिक्षकों ने अपनी लापरवाही बरती.

डीईओ आनंद विजय ने जारी किया नोटिस

कई शिक्षक बिना किसी ठोस कारण के केंद्रों से गायब थे. आदेश के अवहेलना करते हुए अपने कार्य में लापरवाही बरती. इस पर शिक्षा विभाग ने सख्त एक्शन लिया है. डीईओ आनंद विजय 90 अनुपस्थित शिक्षकों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है. डीईओ ने सभी शिक्षकों से 24 घंटे के भीतर जवाब माँगा है.

शिक्षकों पर क्या कार्रवाई होगी

डीईओ आनंद विजय ने पत्र जारी करते हुए यह भी कहा है, अगर कोई शिक्षक 24 घंटे के भीतर संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं देता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. किसी भी शिक्षक की कर्तव्य के प्रति लापरवाही और आदेश की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जायेगी. डीईओ आनंद विजय के इस एक्शन से शिक्षा विभाग ने हड़कंप मच गया है.

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story