बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथि बदली, अब इस दिन होगा Exam

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथि बदली, अब इस दिन होगा Exam
X

इमेज-एआई।

Bihar Police Exam : बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की तिथि बदल गई है। नीट-यूजी के कारण अब यह परीक्षा 28 जून 2026 को होगी। पहले 21 जून को होनी थी। CSBC ने यह जानकारी जारी कर दी है।

Bihar Police Exam Date Change : बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) यानी CSBC ने विज्ञापन नंबर-02/2026 के तहत होने वाली लिखित परीक्षा की तारीख बदली है। यह परीक्षा 21 जून को होने थी, लेकिन उसी दिन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से आयोजित NEET-UG है। ऐसे में अभ्यर्थियों की सुविधा और व्यापक हित को देखते हुए CSBC ने सिपाही भर्ती परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है।

CSBC के अनुसार अब बिहार पुलिस सिपाही (प्रचालक) भर्ती परीक्षा 28 जून को होगी। यह परीक्षा बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं तकनीकी अधीनस्थ संवर्ग में सिपाही (प्रचालक) के 993 पदों पर भर्ती के लिए हो रही है।

परीक्षा कितने बजे से होगी?

लिखित परीक्षा एक पाली में दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग टाइम सुबह 10 बजे से लेकर 11 बजे तक तय है।

कब से मिलेगी परीक्षा केंद्र की जानकारी?

CSBC ने बताया कि अभ्यर्थी 15 जून से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्र जिले की जानकारी देख पाएंगे। इसके अतिरिक्त ई-एडमिट कार्ड 22 जून से डाउनलोड किए जा सकेंगे। पर्षद ने कहा कि किसी अभ्यर्थी को ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी होती है तो वह 26 जून को पटना स्थित केंद्रीय चयन पर्षद कार्यालय से डुप्लीकेट प्रवेश पत्र ले सकता है।

Tags

Next Story