Begin typing your search above and press return to search.

Bihar Opinion Poll 2025: नीतीश से आगे निकले तेजस्वी! सर्वे में बढ़त, NDA की बढ़ी चिंता, पढ़ें क्या बदल जाएगा खेला?

Bihar Opinion Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले JVC Opinion Poll में तेजस्वी यादव सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री उम्मीदवार बने, जबकि नीतीश कुमार पीछे रहे। सीटों के अनुमान में हालांकि NDA को बढ़त दिखाई गई है। जानिए पूरा सर्वे रिपोर्ट।

Bihar Opinion Poll 2025: नीतीश से आगे निकले तेजस्वी! सर्वे में बढ़त, NDA की बढ़ी चिंता, पढ़ें क्या बदल जाएगा खेला?
X
By Ragib Asim

Bihar Opinion Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, सियासत का तापमान बढ़ता जा रहा है। इसी बीच जेवीसी (JVC) सर्वे ने नई हलचल मचा दी है। यह सर्वे बताता है कि जनता के मन में मुख्यमंत्री पद के लिए तेजस्वी यादव इस वक्त सबसे आगे हैं, जबकि नीतीश कुमार की लोकप्रियता में गिरावट दर्ज की गई है।

CM की रेस में तेजस्वी आगे
सर्वे के मुताबिक 33 प्रतिशत मतदाताओं ने कहा कि वे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। नीतीश कुमार को 29 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। चिराग पासवान और प्रशांत किशोर को 10-10 प्रतिशत मत मिले। सम्राट चौधरी को 9 प्रतिशत लोगों ने पसंदीदा सीएम बताया। यह पहली बार है जब तेजस्वी ने लोकप्रियता के मामले में नीतीश को पीछे छोड़ा है।
23 से 30 अक्टूबर के बीच हुआ सर्वे
सर्वेक्षण 23 से 30 अक्टूबर 2025 के बीच कराया गया था। इसमें 32,657 मतदाताओं से फोन कॉल और व्यक्तिगत रूप से राय ली गई थी। इस सर्वे ने यह भी दिखाया कि बिहार में सियासी समीकरण बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुके हैं।
सीटों की दौड़ में NDA आगे
लोकप्रियता भले ही महागठबंधन के पक्ष में झुकी दिख रही हो, लेकिन सीटों के अनुमान में एनडीए (NDA) अभी भी बढ़त बनाए हुए है।
NDA: 120–140 सीटें
महागठबंधन: 93–112 सीटें
आप को बता दें कि बिहार विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 122 सीटों का है।
पार्टी वाइज सीटों का अनुमान
भाजपा:                 70–81 सीट
जेडीयू: 42–48 सीट
लोजपा (रामविलास): 5–7 सीट
HAM, RLM: 2–2 सीट
महागठबंधन की ओर से
आरजेडी:              69–78 सीट
कांग्रेस: 9–17 सीट
सीपीआई (एमएल): 12–14 सीट
सीपीआई, सीपीएम: 1–2 सीट
क्या बदलेगा बिहार का गणित?
सर्वे के नतीजे बताते हैं कि बिहार का राजनीतिक समीकरण दो स्तरों पर बंटा हुआ है जनता की पसंद में तेजस्वी यादव का पलड़ा भारी, लेकिन सीटों की गिनती में NDA अब भी आगे। राजनीतिक विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाले दिनों में चुनावी रणनीति, गठबंधन समीकरण और उम्मीदवारों की लिस्ट इस रुझान को और बदल सकती है।
अभी तो सर्वे है, नतीजे बाकी हैं
सर्वेक्षण एक संकेत ज़रूर देते हैं लेकिन असली तस्वीर 14 नवंबर 2025 को वोटों की गिनती के दिन ही साफ होगी। फिलहाल इतना तय है कि तेजस्वी बनाम नीतीश की यह टक्कर बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय लिखने जा रही है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story