Begin typing your search above and press return to search.

Bihar News: वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने पेश किया बजट, CM नीतीश ने कहा- सम्पूर्ण, समावेशी एवं विकास को बढ़ावा देने वाला बजट

Bihar News: बिहार विधानमंडल में वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव द्वारा पेश किये गये

Bihar News: वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने पेश किया बजट, CM नीतीश ने कहा- सम्पूर्ण, समावेशी एवं विकास को बढ़ावा देने वाला बजट
X
By Anjali Vaishnav

पटना, 03 फरवरी 2026 : बिहार विधानमंडल में वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव द्वारा पेश किये गये वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह विकसित बिहार का संकल्प पूरा करनेवाला बजट है। न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर आधारित इस बजट में सभी क्षेत्रों तथा किसानों, उद्यमियों, युवाओं एवं महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। यह सम्पूर्ण, समावेशी एवं विकास को बढ़ावा देनेवाला बजट है। इस साल बिहार का बजट 3 लाख 47 हजार करोड़ रूपये से अधिक का है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 30 हजार करोड़ रूपये से अधिक है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में बिहार की विकास दर 14.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट हमारी सरकार द्वारा लागू किए गए सात निश्चय-3 के कार्यक्रमों को पूरा करने में काफी मददगार साबित होगा। हमलोगों ने अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। राज्य में वित्तीय संसाधनों का उचित प्रबंधन कर युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत हर घर की एक महिला को रोजगार के लिये 2 लाख रूपये की सहायता हेतु भी प्रावधान किया गया है। राज्य में उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रत्येक परिवार को अवसर प्रदान करने, प्रत्येक युवा के कौशल विकास और महिलाओं के सशक्तीकरण के उद्देश्यों को पूरा करेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि में हमारे प्रयास से हुए विकास को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रावधान भी इस बजट में किये गये हैं। बिहार बजट 2026-27 राज्य की अर्थव्यवस्था के विकास की गति को तेज करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के अपने राजकोषीय संसाधनों के समुचित प्रबंधन से बिहार का विकास तीव्र गति से हो सकेगा। बिहार के विकास में केन्द्र सरकार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। अगले कुछ वर्षों में बिहार देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो सकेगा।

Anjali Vaishnav

अंजली वैष्णव मैंने छत्तीसगढ़ के कल्याण कॉलेज भिलाई से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में M.sc Electronic Media की पढ़ाई की. इस दौरान मैने 2021 से TCP News, फिर TV 24 MPCG में बतौर कंटेट राइटर और बुलेटिन प्रोड्यूसर का कार्य किया, वर्तमान में मैं NPG.NEWS में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं, कंटेंट राइटिंग के साथ मुझे रिपोर्टिंग करना पसंद है.

Read MoreRead Less

Next Story