Bihar News: सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत् फरियादियों से मिले विशेष सचिव, समस्याओं के निष्पादन हेतु दिए दिशानिर्देश

Bihar News: सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत् फरियादियों से मिले विशेष सचिव, समस्याओं के निष्पादन हेतु दिए दिशानिर्देश
X
Bihar News: "सबका सम्मान-जीवन आसान" योजना के अंतर्गत शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग के निर्देशानुसार विशेष सचिव अनिल चौधरी की अध्यक्षता में जन-सुनवाई का आयोजन किया गया।

Bihar News: 06 फरवरी 2026 | सात निश्चय-3 के तहत् "सबका सम्मान-जीवन आसान" योजना के अंतर्गत दिनांक 06 फरवरी, शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग के निर्देशानुसार विशेष सचिव अनिल चौधरी की अध्यक्षता में जन-सुनवाई का आयोजन किया गया। यह जन-सुनवाई 03:00 बजे से 05:00 बजे तक आयोजित हुई।

जन-सुनवाई के दौरान विशेष सचिव ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा प्रत्येक प्रकरण के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, तत्परता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

उल्लेखनीय है कि गृह विभाग में "सबका सम्मान-जीवन आसान" योजना के तहत सोमवार को 11:00 से 01:00 तथा शुक्रवार को अपराह्न 03:00 से 05:00 दो दिन जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। विभाग के अपर मुख्य सचिव, सचिव और विशेष सचिव फरियादियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनकर प्रभावी निष्पादन हेतु दिशानिर्देश देते हैं।

Tags

Next Story