Bihar News: पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक, सुल्तानगंज-अगुवानी घाट गंगा पुल परियोजना पर की गई चर्चा

Bihar News: पटना, 09 फरवरी 2026: पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुल्तानगंज-अगुवानी घाट गंगा पुल परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह परियोजना भागलपुर एवं खगड़िया जिलों को जोड़ते हुए गंगा नदी पर एक महत्वपूर्ण 4-लेन केबल स्टे पुल (सह फुटपाथ) का निर्माण कर रही है, जो क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, व्यापार एवं आर्थिक विकास में बदलाव लाएगी। बैठक में विभाग के वरीय पदाधिकारी, परियोजना से जुड़े संबंधित अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सचिव के द्वारा परियोजना के निर्माण से संबंधित प्रगति की जानकारी ली गई। *इस दौरान वरीय परियोजना अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि IIT Rorkee द्वारा Foundation एवं Sub Structure से संबंधित डिजाईन पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई है।* P9 से P13 के बीच Well Cap के निर्माण करने हेतु पुराने Well cap P10 की cutting की जा रही है एवं P11 तथा P12 के पुराने Well cap की cutting की तैयारी की जा रही है। स्पैन P6 से P9 के बीच के बचे हुए कार्य हेतु संवेदक द्वारा समर्पित प्रस्ताव पर प्राधिकरण अभियंता द्वारा समीक्षा की जा रही है।
समीक्षा के दौरान सचिव महोदय ने सख्त निर्देश दिए कि सम्पूर्ण पुल निर्माण कार्य को 18 माह की निर्धारित अवधि के भीतर पूर्ण किया जाए। संवेदक से तत्काल वर्क प्रोग्राम एवं माइलस्टोन प्राप्त कर साप्ताहिक आधार पर प्रगति की समीक्षा अनिवार्य रूप से की जाए।*
परियोजना की पहुँच पथ की कुल लंबाई लंबाई 20.3 Km है, जिसे पूर्ण करने हेतु मई, 2026 तक का लक्ष्य निर्धारित है। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार ROB पसराहा छोड़कर शेष सभी में कार्य किया जा रहा है।
सचिव पंकज कुमार पाल ने संवेदक को निर्देशित किया कि परियोजना के सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने हेतु संसाधनों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करते हुए कार्य में और तेजी लाई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।

अंजली वैष्णव मैंने छत्तीसगढ़ के कल्याण कॉलेज भिलाई से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में M.sc Electronic Media की पढ़ाई की. इस दौरान मैने 2021 से TCP News, फिर TV 24 MPCG में बतौर कंटेट राइटर और बुलेटिन प्रोड्यूसर का कार्य किया, वर्तमान में मैं NPG.NEWS में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं, कंटेंट राइटिंग के साथ मुझे रिपोर्टिंग करना पसंद है.
-
Home
-
Menu
