Begin typing your search above and press return to search.

Bihar News : परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई 52,000 ड्राइवरों पर गिरेगी गाज, रद्द होंगे ड्राइविंग लाइसेंस...जानें क्यों

Bihar Driving License Cancellation : बिहार परिवहन विभाग ने यातायात नियमों की बार-बार अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर करवाई करने की तैयारी कर ली है. पुलिस के सुझाव पर 52 हजार से ज्यादा ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किए जाएंगे. राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन ने लंबित मामलों को जल्दी निपटाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए मोटर वाहन अधिनियम का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं|

Bihar News : परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई 52,000 ड्राइवरों पर गिरेगी गाज, रद्द होंगे ड्राइविंग लाइसेंस...जानें क्यों
X

Bihar News : परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई 52,000 ड्राइवरों पर गिरेगी गाज, रद्द होंगे ड्राइविंग लाइसेंस...जानें क्यों

By Uma Verma

Bihar Driving License Cancellation : पटना : बिहार के परिवहन विभाग से एक बड़ी खबर सामने आई है. परिवहन विभाग ने बार-बार यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठा रही है. पुलिस एवं यातायात से मिले सुझाव के आधार पर लगभग 52 हजार ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी|

राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से सभी जिलों के जिला परिवहन अधिकारी, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक, ESI एवं RTA सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की थी. बैठक में सड़क हादसा पीड़ितों को तुरंत इलाज सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रस्तावित कैशलेस उपचार योजना पर खास ध्यान दिया गया, RC एवं DL पेंडेंसी, पीएम ई-ड्राइव चार्जिंग स्टेशन, परमिट पेंडेंसी, हेलमेट एवं सीटबेल्ट जांच आदि की समीक्षा की गई|

नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

प्रदेश में सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से अहसन ने मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं का सख्ती से पालन कराने पर जोर दिया. उन्होंने आदेश दिया कि बार-बार यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस हल हाल में रद्द किया जाए.अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि. वे लाइसेंस रद्द करने की लिस्ट पर तुरंत काम शुरू करें। उन्होंने कहा कि नियम तोड़ने वाली गाड़ियों के नंबर अखबारों में छपवाकर उन्हें नोटिस भेजा जाए। इसके बाद, ड्राइवरों की बात सुनने और पूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद लाइसेंस रद्द किए जाएं।

52 हजार ड्राइवरों पर गिरेगी गाज

पुलिस एवं यातायात से मिली जानकारी के आधार पर लगभग 52 हजार मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी. इसमें पटना, भागलपुर एवं मुजफ्फरपुर जिलों में सर्वाधिक मामलों की लिस्ट प्राप्त हुई है. बैठक में अहसन ने सबका सम्मान, जीवन आसान, सात निश्चय-3 के तहत परिवहन सेवाओं को आम जनता तक समय पर और बिना किसी रुकावट के पहुँचाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि परिवहन सेवाओं में किसी भी प्रकार की देरी लेट लतीफा बिल्कुल स्वीकार नही किया जायेगा|

राज्य परिवहन आयुक्त ने निर्देश दिया है कि लाइसेंस और गाड़ी के कागजों से जुड़े जितने भी पुराने काम रुके हुए हैं, उन्हें बिना देरी के तुरंत निपटाया जाए। उन्होंने साफ कहा कि कार्ड छपने और लोगों तक पहुँचने में कोई भी काम बाकी नहीं रहना चाहिए और सभी फाइलों को फटाफट क्लियर किया जाए।

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story