Begin typing your search above and press return to search.

Bihar News: माटी का बल- दंगल प्रतियोगिता का आयोजन, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया विधिवत उद्घाटन

Bihar News: जमुई के एस के सिंह मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित पारंपरिक कुश्ती माटी का बल- दंगल प्रतियोगिता का आज बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पारंपरिक तरीके से विधिवत उद्घाटन किया ।

Bihar News: माटी का बल- दंगल प्रतियोगिता का आयोजन, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया विधिवत उद्घाटन
X
By Anjali Vaishnav

पटना, 14 फरवरी 2026 : 14-15 फरवरी को जमुई के एस के सिंह मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित पारंपरिक कुश्ती माटी का बल- दंगल प्रतियोगिता का आज बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पारंपरिक तरीके से विधिवत उद्घाटन किया । उद्घाटन समारोह के मंच पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा मुख्य अतिथि खेल मंत्री श्रेयसी सिंह के साथ पूर्व मंत्री और विधायक दामोदर रावत ,जमुई के जिलाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक रविंद्र नाथ चौधरी,उप निदेशक हिमांशु सिंह, खेल अधिकारी चंदन कुमार सिंह, खेल विभाग के सहायक निदेशक संजय कुमार, बिहार कबड्डी संघ के अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह, सचिव विजय कुमार तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में उपस्थित लोगों का अभिनंदन करते हुए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आज जमुई की धरती पर दंगल के इस ऐतिहासिक आयोजन का गवाह बन कर मुझे बहुत खुशी और गर्व महसूस हो रहा है।

यहां पहली बार आयोजित माटी का बल-दंगल सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का एक मंच है। बिहार की पारंपरिक कुश्ती मल्लयुद्ध को जीवंत करती यह प्रतियोगिता बिहार की परंपरा ,शौर्य और संकृति का संगम है।

पूरे बिहार में खेल के विकास के लिए आधारभूत संरचनाओं का निर्माण तेजी से किया जा रहा है जिससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी बिहार में तैयार हो सकें।

खेल भावना के साथ बिहार में समृद्धि बढ़े हमारा यही संकल्प है और इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर हर संभव प्रयास और सहयोग कर रही है।

मुख्य अतिथि खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने अपने संबोधन में लोगों अभिनंदन और आयोजकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जमुई में माटी का बल दंगल प्रतियोगिता के होने की बात हुई तो मैं बहुत उत्साहित हो गई क्योंकि जमुई की माटी में खेल प्रतिभा कूट कूट कर भरी हुई है। यहां के खिलाड़ी हर खेल में अच्छा कर रहे हैं। बिहार खेल के क्षेत्र में भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहा है। यहां खेल और खिलाड़ियों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्रतिबद्धता है और इसके लिए हम निरंतर हर संभव सहयोग और प्रयास कर रहे हैं। एक खिलाड़ी और खेल मंत्री होने के नाते बिहार को खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने में मेरी तरफ से कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी इसके लिए मैं आप सबको आश्वस्त करती हूं। हमारा सपना और लक्ष्य है आने वाले समय में ऑलंपिक में ज्यादा से ज्यादा बिहार के खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक रविंद्र नाथ चौधरी तथा बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह ने अपने संबोधन में समारोह में उपस्थित सभी लोगों का अभिनंदन किया। मंच का संचालन विनय कुमार कर रहे थे। खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और बिहार कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है यह प्रतियोगिता।

Anjali Vaishnav

अंजली वैष्णव मैंने छत्तीसगढ़ के कल्याण कॉलेज भिलाई से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में M.sc Electronic Media की पढ़ाई की. इस दौरान मैने 2021 से TCP News, फिर TV 24 MPCG में बतौर कंटेट राइटर और बुलेटिन प्रोड्यूसर का कार्य किया, वर्तमान में मैं NPG.NEWS में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं, कंटेंट राइटिंग के साथ मुझे रिपोर्टिंग करना पसंद है.

Read MoreRead Less

Next Story