Begin typing your search above and press return to search.

Bihar News: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष: महिला सशक्तिकरण योजनाओं पर परिचर्चा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Bihar News: समाज कल्याण विभाग, बिहार द्वारा आज बिहार विधान सभा के विस्तारित भवन स्थित ऑडिटोरियम में बिहार विधान मंडल की महिला सदस्यों के साथ महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर परिचर्चा एवं उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Bihar News: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष: महिला सशक्तिकरण योजनाओं पर परिचर्चा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
X
By Anjali Vaishnav

पटना, 28 फरवरी 2026: समाज कल्याण विभाग, बिहार द्वारा आज बिहार विधान सभा के विस्तारित भवन स्थित ऑडिटोरियम में बिहार विधान मंडल की महिला सदस्यों के साथ महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर परिचर्चा एवं उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अवधेश नारायण सिंह एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों के स्वागत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस कार्यक्रम की परिकल्पना महिला एवं बाल विकास समिति के साथ आयोजित एक बैठक के दौरान की गई। बैठक में यह अनुभव किया गया कि महिला सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में अत्यंत सक्रिय एवं प्रतिबद्ध हैं, किन्तु समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की अद्यतन एवं समग्र जानकारी सभी तक पूर्ण रूप से नहीं पहुँच पाती है। समिति के सुझाव पर यह निर्णय लिया गया कि सभी महिला सदस्यों के लिए एक विशेष उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाए, ताकि वे अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में महिलाओं, बच्चों एवं वंचित वर्गों तक योजनाओं की सही एवं व्यापक जानकारी पहुँचा सकें।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित यह कार्यक्रम और भी अधिक सार्थक हो जाता है। यह केवल एक प्रशिक्षण सत्र नहीं, बल्कि महिला जनप्रतिनिधियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक ठोस पहल है।

अपने स्वागत संबोधन में बंदना प्रेयषी, सचिव, समाज कल्याण विभाग, बिहार ने कहा कि—“राज्य सरकार महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक सशक्तिकरण हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग तथा जमीनी स्तर पर सुदृढ़ क्रियान्वयन के लिए जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

यह सत्र समय की दृष्टि से भले सीमित हो, परंतु मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सिद्ध होगा। भविष्य में भी यदि किसी विशेष विषय पर विस्तृत प्रशिक्षण या संवाद की आवश्यकता महसूस होती है, तो समाज कल्याण विभाग पूर्ण तत्परता के साथ ऐसे कार्यक्रम आयोजित करेगा।”

अश्वमेध देवी, सभापति, महिला एवं बाल विकास समिति, बिहार विधान सभा ने कहा—“महिला जनप्रतिनिधियों की भूमिका न केवल नीति निर्माण में, बल्कि समाज में जागरूकता के प्रसार में भी महत्वपूर्ण है। यह परिचर्चा कार्यक्रम योजनाओं की समझ एवं प्रभावशीलता को और सुदृढ़ करेगा।”

अवधेश नारायण सिंह, सभापति, बिहार विधान परिषद ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा—“बिहार की धरती प्रतिभाओं की धरती रही है। यहाँ की बेटियाँ कला, शिक्षा, राजनीति और प्रशासन हर क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना रही हैं। विधानमंडल में भी महिलाओं की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है। पंचायती राज में आरक्षण ने इस दिशा में ऐतिहासिक परिवर्तन किया है।

महिलाएँ केवल प्रतिनिधि नहीं, बल्कि सक्षम नेतृत्वकर्ता हैं। लोकतंत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी समाज के सकारात्मक परिवर्तन का संकेत है। सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। हमें मिलकर समाज की बुराइयों को समाप्त करना है, बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी है तथा उन्हें शिक्षा एवं अवसर प्रदान करने हैं। महिलाएँ कमजोर नहीं हैं; हमें उन्हें और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करना है।”

डॉ. प्रेम कुमार, अध्यक्ष, बिहार विधान सभा ने कहा

“विधायिका एवं कार्यपालिका के मध्य समन्वय से ही योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव है। महिला सशक्तिकरण समग्र विकास का आधार है।”

मदन सहनी, मंत्री, समाज कल्याण विभाग, बिहार ने अपने मुख्य संबोधन में कहा—

“बिहार सरकार महिला सशक्तिकरण को विकास की मुख्यधारा में रखते हुए कार्य कर रही है। हमारी प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति की प्रत्येक महिला तक पहुँचे। इसके लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।”

कार्यक्रम में निम्नलिखित अतिथि मंचासीन रहे

• मदन सहनी, मंत्री, समाज कल्याण विभाग, बिहार

• डॉ. प्रेम कुमार, अध्यक्ष, बिहार विधान सभा

• अवधेश नारायण सिंह, सभापति, बिहार विधान परिषद

• अश्वमेध देवी, सभापति, महिला एवं बाल विकास समिति, बिहार विधान सभा

• बंदना प्रेयषी, सचिव, समाज कल्याण विभाग, बिहार

• अखिलेश कुमार झा, सचिव, बिहार विधान परिषद

• ख्याति सिंह, प्रभारी सचिव, बिहार विधान सभा

• धर्मेंद्र कुमार, निदेशक, सामाजिक सुरक्षा निदेशालय

• रंजिता, निदेशक, समाज कल्याण निदेशालय

• योगेश कुमार सागर, निदेशक, आई.सी.डी.एस. निदेशालय

तकनीकी सत्र के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया।

इस सत्र में—

• निदेशक, आई.सी.डी.एस. निदेशालय

• निदेशक, सामाजिक सुरक्षा निदेशालय

• निदेशक, समाज कल्याण निदेशालय

• रुबीना प्रवीण (SMC)

• गुंजन मिश्रा (C3)

• गार्गी साहा (UNICEF)

• इफ़्फ़त अंजुम (UNFPA)

द्वारा योजनाओं की रूपरेखा, क्रियान्वयन तंत्र, प्रमुख चुनौतियों एवं भावी रणनीतियों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के अंत में ख्याति सिंह, प्रभारी सचिव, बिहार विधान सभा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

परिचर्चा एवं विचार-विमर्श के उपरांत सदस्यों द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। यह कार्यक्रम महिला जनप्रतिनिधियों को योजनाओं की सम्यक जानकारी प्रदान कर उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

Anjali Vaishnav

अंजली वैष्णव मैंने छत्तीसगढ़ के कल्याण कॉलेज भिलाई से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में M.sc Electronic Media की पढ़ाई की. इस दौरान मैने 2021 से TCP News, फिर TV 24 MPCG में बतौर कंटेट राइटर और बुलेटिन प्रोड्यूसर का कार्य किया, वर्तमान में मैं NPG.NEWS में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं, कंटेंट राइटिंग के साथ मुझे रिपोर्टिंग करना पसंद है.

Read MoreRead Less

Next Story