Bihar News: लालू यादव पर डिप्टी CM सम्राट चौधरी का वार, सम्राट बोले "ये भ्रष्टाचारी लोग हैं, भ्रष्टाचार इनके लिए गहना है"

Bihar News: बिहार की राजनीति में एक के बाद एक नई हलचल देखने को मिल रही है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पटना ED कार्यालय पहुंचे हैं. लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में पूछताछ के लिए ED ने बुलाया है. अब इस पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद यादव निशाना साधा है. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू यादव को भ्रष्टाचारी बताया है.
भ्रष्टाचार इनके लिए गहना है: सम्राट चौधरी
#WATCH किशनगंज: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "...हिंदुस्तान की राजनीति पर यात्रा का बहुत बड़ा असर पड़ा। एक विचारधारा जो भाजपा देश के सामने रोज रखती है, नफरत, हिंसा। उसके खिलाफ एक नई विचारधारा खड़ी हुई, मोहब्बत...… pic.twitter.com/8U4mR2lGmj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 29, 2024
बिहार के नए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा " बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को ED कार्यालय के समक्ष पेश होने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "... देश की जनता जानती है कि ये भ्रष्टाचारी लोग हैं। भ्रष्टाचार इनके लिए गहना है... मैं तेजस्वी यादव से आग्रह करना चाहता हूं कि वे बिहार के युवाओं को ये तंत्र बता दें कि डेढ़ साल के अंदर करोड़पति कैसे बनते हैं. "
आपको बता दें सम्राट चौधरी ने रविवार शाम बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी अब उपमुख्यमंत्री बन गए हैं. सम्राट चौधरी पिछले सात साल में बीजेपी के नेता रहे हैं.

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।
-
Home
-
Menu
