Begin typing your search above and press return to search.

Bihar News: 7 निश्चय पार्ट- 3 के तहत 'समृद्ध उद्योग-सशक्त बिहार के कार्यों की समीक्षा, CM नीतीश ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 7 निश्चय पार्ट 3 के तहत 'समृद्ध उद्योग सशक्त बिहार के लिये किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

Bihar News: 7 निश्चय पार्ट- 3 के तहत समृद्ध उद्योग-सशक्त बिहार के कार्यों की समीक्षा, CM नीतीश ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
X
By Anjali Vaishnav

पटना, 13 फरवरी 2026 - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प सभागार में 7 निश्चय पार्ट 3 के तहत 'समृद्ध उद्योग सशक्त बिहार के लिये किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मुख्यमंत्री के समक्ष 'समृद्ध उद्योग सशक्त बिहार से संबंधित विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारी दी। सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह तथा गन्ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव के० सेंथिल कुमार ने अपने-अपने विभागों द्वारा इस योजना के क्रियान्वयन के लिये किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। गन्ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव के० सेंथिल कुमार ने बताया कि गोपालगंज जिले के सासामूसा चीनी मिल को जल्द ही शुरू किया जायेगा।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में जो भी बंद चीनी मिले हैं, उनकी जल्द से जल्द शुरूआत करायें। राज्य में पश्चिम चम्पारण जिले के चनपटिया, पूर्वी चम्पारण जिले के बाराचकिया एवं मोतिहारी, गोपालगंज जिले के सासामुसा, सारण जिले के मढ़ौरा, मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर, समस्तीपुर जिले के समस्तीपुर एवं दरभंगा जिले के सकरी एवं रैयाम चीनी मिल बंद हैं। यह अच्छी बात है कि सासामूसा चीनी मिल जल्द शुरू किया जा रहा है। बाकी बंद पड़ी चीनी मिलों को भी जल्द से जल्द शुरू करायें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 7 निश्चय पार्ट 3 के तहत 'समृद्ध उद्योग सशक्त बिहार योजना का क्रियान्वयन ठीक ढंग से और तेजी से पूर्ण करें। पुरानी बंद चीनी मिलों के शुरू होने से किसानों को काफी फायदा होगा तथा लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। राज्य में नई चीनी मिलों की स्थापना के लिये भी कार्रवाई सुनिश्चित करें। बिहार को देश के विकसित राज्यों में शामिल करने के लिये ऐक्शन प्लान के साथ चरणबद्ध ढंग से कार्य करें।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, गन्ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव के० सेंथिल कुमार, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सी०के० अनिल, सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेन्द्र सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Anjali Vaishnav

अंजली वैष्णव मैंने छत्तीसगढ़ के कल्याण कॉलेज भिलाई से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में M.sc Electronic Media की पढ़ाई की. इस दौरान मैने 2021 से TCP News, फिर TV 24 MPCG में बतौर कंटेट राइटर और बुलेटिन प्रोड्यूसर का कार्य किया, वर्तमान में मैं NPG.NEWS में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं, कंटेंट राइटिंग के साथ मुझे रिपोर्टिंग करना पसंद है.

Read MoreRead Less

Next Story