Begin typing your search above and press return to search.

Bihar News: CM नीतीश ने प्रथम नेत्रहीन महिला टी-20 विश्व कप-2025 की विजेता अनु कुमारी से की मुलाकात, खिलाड़ी को चेक देकर किया सम्मानित

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 01 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में प्रथम नेत्रहीन महिला टी-20 विश्व कप-2025 की विजेता भारतीय टीम की खिलाड़ी अनु कुमारी को 23 लाख 43 हजार 750 रूपये का चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।

Bihar News: CM नीतीश ने प्रथम नेत्रहीन महिला टी-20 विश्व कप-2025 की विजेता अनु कुमारी से की मुलाकात, खिलाड़ी को चेक देकर किया सम्मानित
X
By Anjali Vaishnav

पटना, 06 फरवरी 2026 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 01 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में प्रथम नेत्रहीन महिला टी-20 विश्व कप-2025 की विजेता भारतीय टीम की खिलाड़ी अनु कुमारी को 23 लाख 43 हजार 750 रूपये का चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। अनु कुमारी प्रथम नेत्रहीन महिला टी-20 विश्व कप-2025 की विजेता भारतीय टीम की सदस्य रही है। भारतीय टीम को विजय बनाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

मुख्यमंत्री ने अनु कुमारी को बधाई एवं शुभकामना देते हुये कहा कि आप इसी तरह से अच्छा क्रिकेट खेलते रहिये और राज्य एवं देश का नाम रौशन करते रहिये। हम सब लोगों के लिए यह प्रसन्नता की बात है कि बिहार की एक साधारण घर की बेटी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर अंतर्राष्ट्रीय मुकाम हासिल की है। राज्य सरकार 'मेडल लाओ-नौकरी पाओ' योजना के तहत पदक जीतनेवाले राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी भी प्रदान कर रही है। राज्य में आधुनिक और विश्वस्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कराया जा रहा है। खिलाड़ियों को सरकार प्रोत्साहित करते हुये उन्हें हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करा रही है। आप आगे बढ़ते रहिये, सरकार आपको हरसंभव सहयोग प्रदान करती रहेगी। आप बिहार की बेटियों के लिए प्रेरणा हैं, हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

खिलाड़ी अनु कुमारी ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह (क्रिकेट का बल्ला और बॉल) भेंट किया। अनु कुमारी ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुये कहा कि आपके सहयोग से हम सब आगे बढ़ रहे हैं। राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुये हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है। हम सब खिलाड़ी बहुत खुश हैं। बिहार में खेल इफ्रास्ट्रक्चर का बहुत अच्छा विकास हुआ है जिसका लाभ खिलाड़ियों को मिल रहा है। देशभर में खेल के क्षेत्र में बिहार की प्रशंसा होने लगी है जिससे हम सभी को गर्व महसूस होता है। बाहर के आनेवाले खिलाड़ी जब बिहार से खेलकर जाते है तो बिहार की प्रशंसा करते हैं। मुख्यमंत्री जी के कार्यों की सभी जगह तारीफ हो रही है।

ज्ञातव्य है कि अनु कुमारी बिहार के बक्सर जिला के सिमरी थाना के मुकुंदपुर गांव की रहनेवाली एक साधारण परिवार की लड़की है। इनके पिताजी सोहन चौधरी ने बताया कि अनु कुमारी बचपन से ही मेहनती और लगनशील रही है। इसके खेल प्रतिभा को बिहार क्रिकेट केट ऐसोसिऐशन ने पहचाना और खेलने का मौका दिया। इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखी और नेशनल टीम में सेलेक्ट हुई। यह बहुत अच्छा बॉलिंग करती है। प्रथम नेत्रहीन महिला टी-20 विश्व कप-2025 का जो आयोजन हुआ उसमें अनु कुमारी ने अच्छी बॉलिंग की और भारत को विजयी बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। मुझे गर्व है कि मैं ऐसी बेटी का पिता हूँ, जिसने मुझे समाज में पहचान दिलाई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए बहुत काम कर रहे हैं। बिहार की बेटी और हम जैसे पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का दिल से आभार व्यक्त करते हैं।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, खेल विभाग के सचिव महेन्द्र कुमार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्रण शंकरण, प्रशिक्षक शिका, क्रिकेट खिलाड़ी अनु कुमारी के पिता सोहन चौधरी सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Anjali Vaishnav

अंजली वैष्णव मैंने छत्तीसगढ़ के कल्याण कॉलेज भिलाई से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में M.sc Electronic Media की पढ़ाई की. इस दौरान मैने 2021 से TCP News, फिर TV 24 MPCG में बतौर कंटेट राइटर और बुलेटिन प्रोड्यूसर का कार्य किया, वर्तमान में मैं NPG.NEWS में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं, कंटेंट राइटिंग के साथ मुझे रिपोर्टिंग करना पसंद है.

Read MoreRead Less

Next Story