Begin typing your search above and press return to search.

Bihar News: CM नीतीश ने मीठापुर मत्स्य विकास भवन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मीठापुर स्थित मत्स्य विकास भवन का निरीक्षण किया।

Bihar News: CM नीतीश ने मीठापुर मत्स्य विकास भवन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
X
By Anjali Vaishnav

पटना, 09 फरवरी 2026 : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मीठापुर स्थित मत्स्य विकास भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने प्रथम तल पर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल, डायरेक्टर चेम्बर, वर्क स्टेशन आदि का जायजा लिया। इसके पश्चात् चतुर्थ तल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने वहां उपलब्ध करायी गयी सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि मत्स्य निदेशालय अन्तर्गत इस मत्स्य विकास भवन का निर्माण कराया गया है। यहां राज्य के सभी 38 जिलों के किसानों को वैज्ञानिक और उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस नए भवन में एक साथ 120 किसानों के प्रशिक्षण की व्यवस्था है। इस मत्स्य विकास भवन के प्रांगण में प्रशिक्षकों के आवासन हेतु छात्रावास का निर्माण भी कराया गया है। 54.39 करोड़ रूपये की लागत से 2.43 एकड़ में बना यह अत्याधुनिक मत्स्य विकास भवनन्, मछली पालन अनुसंधान केंद्र और आधुनिक प्रयोगशालाओं से सुसज्जित है। इस भवन में मत्स्य प्रक्षेत्र के विकास के संदर्भ में अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संबंधी कार्य किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि यथाशीघ्र मत्स्य एवं पशुपालन विभाग को इस नवनिर्मित मत्स्य विकास भवन में स्थानांतरित करें। इस भवन के प्रत्येक तल पर सुरक्षा के लिहाज से पर्याप्त ऊँचाई की रेलिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित करायें। इस भवन में सभी आवश्यक सुविधाएं चुनिश्चित की जाएं ताकि मत्स्य पालकों को इसका लाभमिले और बिहार मात्स्यिकी के क्षेत्र में प्रगति करे। राज्य सरकार द्वारा कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन सहित विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए हर जरूरी कार्य किये जा रहे हैं। कृषि रोड मैप के लागू होने से सब्जी, दूध, अंडा, मांस, फल सहित अन्य फसलों का उत्पादन बढ़ा है, जित्तते किसानों को काफी लाभ मिल रहा है। बिहार को मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में भी अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में हरसंभव कोशिश की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रदि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक, मत्स्य निदेशक तुषार सिंग्ला, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Anjali Vaishnav

अंजली वैष्णव मैंने छत्तीसगढ़ के कल्याण कॉलेज भिलाई से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में M.sc Electronic Media की पढ़ाई की. इस दौरान मैने 2021 से TCP News, फिर TV 24 MPCG में बतौर कंटेट राइटर और बुलेटिन प्रोड्यूसर का कार्य किया, वर्तमान में मैं NPG.NEWS में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं, कंटेंट राइटिंग के साथ मुझे रिपोर्टिंग करना पसंद है.

Read MoreRead Less

Next Story