Begin typing your search above and press return to search.

Bihar News: मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण, मलमास मेला-2026 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नवादा जिले के नारदीगंज अंचल के मोतनाजे ग्राम के पास अवस्थित गंगाजी राजगृह जलाशय का निरीक्षण किया।

Bihar News: मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण, मलमास मेला-2026 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
X
By Anjali Vaishnav

पटना, 14 फरवरी 2026 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नवादा जिले के नारदीगंज अंचल के मोतनाजे ग्राम के पास अवस्थित गंगाजी राजगृह जलाशय का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने जलाशय परिसर का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि गंगाजी जल आपूर्ति योजना का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन किया जा रहा है। आपके निर्देश पर सुरक्षा की दृष्टि से इस जलाशय के चारों ओर लोहे की जाली लगाई गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगाजी जल आपूर्ति योजना के तहत गयाजी, बोधगया, नवादा और राजगीर में लोगों को गंगाजी का पानी शुद्ध पेयजल के रूप में उपलब्ध कराया जा रहा है। लोगों को शुद्ध पानी निरंतर उपलब्ध कराते रहें, इसमें किसी प्रकार की कोई रुकावट न हो। इस जलाशय परिसर को व्यवस्थित, साफ-सुथरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखें।

इसके पश्चात् चात् मुख्यमंत्री ने नालंदा नालंदा जिले के राजगीर में गृद्धकूट भवन का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने गृद्धकूट भवन से होते हुए नये रोप-वे का जायजा लिया और वहां पर्यटकीय सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि सारी व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित करते रहें ताकि यहां आनेवाले पर्यटकों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने राजगीर इन्टरनेशनल कन्वेंशन सेन्टर में मलमास मेला-2026 की तैयारियों की जानकारी ली। नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने मुख्यमंत्री को मलमास मेला-2026 की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि मलमास मेला-2026 की बेहतर ढंग से तैयारी करें। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, उन्हें कोई असुविधा न हो इसका ख्याल रखें। मलमास मेला का आयोजन पूरे एक माह तक होता है। यहां आनेवाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवासन, पेयजल, साफ-सफाई सहित बुनियादी सुविधाओं एवं सुरक्षा की पूरी व्यवस्था रखें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ जल के साथ-साथ घाट की साफ-सफाई का प्रबंध बेहतर रखें। मलमास मेला में काफी संख्या में लोग पहुँचते हैं। लोगों को आवागमन में असुविधा न हो इसके लिये राजगीर आने वाले हर रास्ते को दुरुस्त रखें। इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है, इसे ध्यान में रखते हुए उनके आवासन, चिकित्सा, सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष रूप से ख्याल रखें ताकि उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता प्रबंध रखें। प्रशिक्षित पुलिस बलों की मुस्तैदी मेला परिसर में रखें ताकि स्थिति नियंत्रित रहे और लोग सुरक्षित रहें।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधायक कौशल किशोर सहित अन्य

जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष पराशर, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र राणा, मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक क्षत्रनील सिंह, नालंदा जिला के जिलाधिकारी कुंदन कुमार, नवादा जिला के जिलाधिकारी रवि प्रकाश, नालंदा जिला के पुलिस अधीक्षक भारत सोनी, नवादा जिला के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Anjali Vaishnav

अंजली वैष्णव मैंने छत्तीसगढ़ के कल्याण कॉलेज भिलाई से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में M.sc Electronic Media की पढ़ाई की. इस दौरान मैने 2021 से TCP News, फिर TV 24 MPCG में बतौर कंटेट राइटर और बुलेटिन प्रोड्यूसर का कार्य किया, वर्तमान में मैं NPG.NEWS में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं, कंटेंट राइटिंग के साथ मुझे रिपोर्टिंग करना पसंद है.

Read MoreRead Less

Next Story