Begin typing your search above and press return to search.

Bihar News: CM नीतीश ने बुद्ध स्मृति पार्क का किया भ्रमण, व्यवस्थाओं की ली जानकारी

Bihar News: CM नीतीश ने बुद्ध स्मृति पार्क का किया भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने पूरे परिसर का जायजा लिया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

Bihar News: CM नीतीश ने बुद्ध स्मृति पार्क का किया भ्रमण, व्यवस्थाओं की ली जानकारी
X
By Anjali Vaishnav

पटना, 01 फरवरी 2026: CM नीतीश ने बुद्ध स्मृति पार्क का किया भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने पूरे परिसर का जायजा लिया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बुद्ध स्मृति पार्क में घूमने आये लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया और प्रसन्नता व्यक्त की। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बुद्ध स्मृति पार्क बहुत अच्छा बना है। लोग यहां अपने परिवार के साथ आकर घूमते हैं। भगवान बुद्ध से जुड़ी बातें जानते हैं और उन्हें अच्छा महसूस होता है।

मुख्यमंत्री ने बुद्ध स्मृति पार्क में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

भ्रमण के दौरान विधान पार्षद ललन सर्राफ, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, पटना प्रमण्डल के आयुक्त अनिमेष परासर एवं जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम० उपस्थित थे।

Anjali Vaishnav

अंजली वैष्णव मैंने छत्तीसगढ़ के कल्याण कॉलेज भिलाई से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में M.sc Electronic Media की पढ़ाई की. इस दौरान मैने 2021 से TCP News, फिर TV 24 MPCG में बतौर कंटेट राइटर और बुलेटिन प्रोड्यूसर का कार्य किया, वर्तमान में मैं NPG.NEWS में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं, कंटेंट राइटिंग के साथ मुझे रिपोर्टिंग करना पसंद है.

Read MoreRead Less

Next Story