Begin typing your search above and press return to search.

Bihar News : राज्य के सुख-शांति की कामना लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की माँ शीतला की आराधना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नवरात्रि की महाअष्टमी के दिन अगमकुओं स्थित शीतला माता मंदिर पहुँचे और शीतला माता मंदिर में पूजा-अर्चना की।

Bihar News :  राज्य के सुख-शांति की कामना लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की माँ शीतला की आराधना
X
By Meenu Tiwari

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नवरात्रि की महाअष्टमी के दिन अगमकुओं स्थित शीतला माता मंदिर पहुँचे और शीतला माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। पटना सिटी स्थित बड़ी पटनदेवी मंदिर एवं छोटी पटनदेवी मंदिर में भी जाकर मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना की। पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधिवत पूजा करायी। मुख्यमंत्री ने माँ शीतला देवी, माँ बड़ी पटनदेवी एवं माँ छोटी पटनदेवी माता से राज्य की सुख, शांति, समृद्धि एवं प्रगति की कामना की।

मुख्यमंत्री ने मारूफगंज स्थित श्री श्री बड़ी देवी जी तथा श्री श्री दलहट्टा देवी जी जाकर भी माँ भगवती दुर्गा की पूजा अर्चना की।मारूफगंज मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अंगवस्त्र, पाग एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।






पूजा अर्चना के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित आयोजकगण, अन्य गणमान्य व्यक्त्ति एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Meenu Tiwari

मीनू तिवारी 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और प्रिंट व डिजिटल मीडिया में अनुभव रखती हैं। उन्होंने हरिभूमि, पत्रिका, पेज 9 सहित क्लिपर 28, लल्लूराम, न्यूज टर्मिनल, बोल छत्तीसगढ़ और माई के कोरा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। वर्तमान में वे एनपीजी न्यूज में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं।

Read MoreRead Less

Next Story