Begin typing your search above and press return to search.

Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी सौगात: इन लोगों के खाते में आएंगे 5-5 हजार रुपए

Varshik Vastra Sahayata Yojana Ki Rashi: पटना: बिहार की नीतीश सरकार जल्द ही महिलाओं, युवाओं और छात्रों के बाद मजदूरों को भी बड़ी सौगात देने जा रही है। दरअसल आज बिहार के लाखों मजदूरों के खाते में 5-5 हजार रुपए हस्तांतरीत किए जाएंगे। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी है।

Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी सौगात:  इन लोगों के खाते में आएंगे 5-5 हजार रुपए
X

Bihar News

By Chitrsen Sahu

Varshik Vastra Sahayata Yojana Ki Rashi: पटना: बिहार की नीतीश सरकार जल्द ही महिलाओं, युवाओं और छात्रों के बाद मजदूरों को भी बड़ी सौगात देने जा रही है। दरअसल आज बिहार के लाखों मजदूरों के खाते में 5-5 हजार रुपए हस्तांतरीत किए जाएंगे। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी है।

वार्षिक वस्त्र सहयता योजना की राशी होगी जारी

बता दें कि आज विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस मौके पर बिहार की नीतीश सरकार बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत वार्षिक वस्त्र सहयता योजना की राशी हस्तांतरीत करेगी। 16 लाख 4 हजार 924 मजदूरों के खाते में 802 करोड़ 46 लाख 45 हजार रुपए हस्तांतरीत किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'आज सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की आराधना दिवस और आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। प्रधानमंत्री देश और नागरिक के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा के साथ बिना रुके, बिना थके लगातार परिश्रम कर रहे हैं। आज बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत वार्षिक वस्त्र सहयता योजना की राशी हस्तांतरीत की जा रही है। '

श्रमिकों का जीवन और बेहतर हो सकेगा: CM

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे लिखा कि 'वार्षिक वस्त्र सहयता योजना के तहत 16 लाख 4 हजार 924 मजदूरों के खाते में 5 हजार प्रति निर्माण श्रमिक की दर से 802 करोड़ 46 लाख 45 हजार रुपए हस्तांतरीत किए जाएंगे। इससे निर्माण कार्य में लगे श्रमिक वर्ग के लोगों का जीवन और बेहतर हो सकेगा।'

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना पोर्टल का भी होगा शुभारंभ

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि 'इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के पोर्टल का भी शुभारंभ किया जा रहा है। समाज के अंतिम पायदान के लोगों को मुख्य धारा में लाने के लिए हम कार्य कर रहे हैं। आज राज्य जिस प्रकार विभिन्न क्षेत्रों में तरक्की के आयामों को छू रहा है। उसमें हमारे श्रमिक भाई-बहन का अतुलनीय योगदान है। उनके विकास के लिए सरकार लगाताार काम करती रहेगी। '

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story