Bihar News: बिहार में बदमाशों की दबंगई, पुलिस के बाद अब फौजी पर चलाई गोली, हुई मौत

Bihar News: बिहार में दबंग बदमाशों की दबंगगिरी जारी है. बिहार में दिनदहाड़े बदमाश भयानक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. कुछ दिनों पहले एक पुलिसकर्मी को गोली मारी गयी थी. वहीँ इस बार फौजी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. बिहार के औरंगाबाद जिले में शुक्रवार शाम बदमाशों ने रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद शव को सड़क पर फेंक कर चले गए. यह मामला हसपुरा थाना क्षेत्र की है.
जानकारी के मुताबिक़ 49 वर्षीय रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र यादव सदर प्रखंड के जम्होर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गार्ड का ड्यूटी करते थे. घटना के दिन घर आए हुए थे. शुक्रवार शाम फौजी सदर प्रखंड के जम्होर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गार्ड का ड्यूटी करते थे। घटना के दिन घर आए हुए थे. शुक्रवार शाम को कोइलवां और चनहट रोड पर बदमाशों ने फौजी को गोली मारी। उसके बाद बदमाशों ने उन्हें कुचलने का प्रयास किया. परिजनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हसपुरा अस्पताल भेज दिया गया. जहाँ डॉक्टर ने फौजी को मृत घोषित कर दिया.
शव को शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. अभी तक इस मामले में कोई जानकारी नहीं मिली है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।
-
Home
-
Menu
