Bihar News: आशा और ममता कार्यकर्ताओं के लिए गुड न्यूज, 3 गुना बढ़ाया गया मानदेय, अब इतनी मिलेगी प्रोत्साहन राशि
Bihar News: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आम लोगों के लिए सौगातों की झाड़ियां लगा दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक के बाद एक बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने एक और बड़ी घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने आशा और ममता कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने के ऐलान किया है.

Bihar News
Bihar News: पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आम लोगों के लिए सौगातों की झाड़ियां लगा दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक के बाद एक बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने एक और बड़ी घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने आशा और ममता कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने के ऐलान किया है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया ऐलान
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आशा और ममता कार्यकर्ताओं को गुड न्यूज देते हुए उनकी प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की घोषणा की है. अब आशा कार्यकर्ताओं को 3 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी. अब तक उन्हें 1 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाती थी. वहीँ, पहले ममता कार्यकर्ताओं को 300 रुपए मिलते थी. अब उन्हें 600 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी. प्रोत्साहन राशि में वृद्धि से स्वास्थ्य सेवाओं में मजबूती मिलेगी.
बढ़ाई गयी आशा और ममता कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस सम्बन्ध में खुद जानकारी दी है. उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा, "नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से हमलोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है. ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में आशा तथा ममता कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इसे ध्यान में रखते हुए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं के अहम योगदान को सम्मान देते हुए उनकी मानदेय राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है.
आशा कार्यकर्ताओं को अब 1 हजार रुपए की जगह 3 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी. साथ ही ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 रुपए की जगह 600 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी, इससे उनका मनोबल और बढ़ेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी.
