Begin typing your search above and press return to search.

Nityanand Rai Firing News: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजों में पानी के लिए खूनी जंग! एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, मां भी घायल

Nityanand Rai Firing News: बिहार के नवगछिया जिले के जगतपुर गांव में एक दुखद घटना हुई। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के दो भांजों, विश्वजीत और जयजीत, के बीच पानी के नल को लेकर झगड़ा हो गया।

Nityanand Rai Firing News: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजों में पानी के लिए खूनी जंग! एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, मां भी घायल
X
By Ragib Asim

Nityanand Rai Firing News: बिहार के नवगछिया जिले के जगतपुर गांव में एक दुखद घटना हुई। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के दो भांजों, विश्वजीत और जयजीत, के बीच पानी के नल को लेकर झगड़ा हो गया। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी। इस गोलीबारी में विश्वजीत की मौत हो गई, जबकि जयजीत और उनकी मां हिना देवी घायल हो गए। जयजीत की हालत गंभीर है और उनका इलाज भागलपुर के अस्पताल में चल रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

जगतपुर गांव में सुबह करीब 7:30 बजे विश्वजीत और जयजीत के बीच पानी के नल को लेकर बहस शुरू हुई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों भाइयों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी। गोलीबारी के दौरान उनकी मां हिना देवी झगड़ा रोकने आईं, लेकिन उनके हाथ में भी गोली लग गई। दोनों भाइयों को तुरंत भागलपुर के डॉ. एनके यादव के नर्सिंग होम ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने विश्वजीत को मृत घोषित कर दिया, जबकि जयजीत का इलाज चल रहा है।

पुलिस की करवाई?

नवगछिया की पुलिस अधीक्षक (SP) प्रेरणा कुमार ने बताया कि यह घटना पानी के नल को लेकर हुए विवाद की वजह से हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतक विश्वजीत का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी। फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी घटनास्थल पर सबूत इकट्ठा कर रहे हैं। SP ने कहा, “हम इस मामले को गंभीरता से देख रहे हैं। बयान दर्ज किए जा रहे हैं।”

मां को भी लगी गोली

परबत्ता थाना प्रभारी शंभू कुमार ने बताया कि गोलीबारी के दौरान मां हिना देवी अपने बेटों का झगड़ा रोकने की कोशिश कर रही थीं। इस दौरान उनके हाथ में गोली लग गई। उनकी हालत स्थिर है और उनका इलाज डॉ. एके यादव के अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मां और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ शुरू की है।

गांव में क्या माहौल है?

इस घटना के बाद जगतपुर गांव में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विश्वजीत और जयजीत का परिवार गांव का जाना-माना और सम्मानित परिवार है। दोनों भाई खेती करते थे और एक ही घर में रहते थे। लोग इस बात से हैरान हैं कि पानी जैसी छोटी बात पर इतना बड़ा हादसा हो गया। पुलिस ने गांव में सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि कोई और समस्या न हो।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story