Begin typing your search above and press return to search.

Bihar Nalanda Crime News : दहेज़ लोभियों की भेंट चढ़ी एक और गर्भवती महिला, सोने की चेन के लिए 2 महीने की प्रेगनेंट बहू को ससुराल वालो ने जिंदा जलाया

नालंदा बिहार से एक बेहद हैरान कर देने वाला खबर सामने आ रहा है, जहा एक प्रेगनेंट महिला को जिन्दा जला के मार दिया गया है, इस हत्या का इलजाम महिला के ससुराल वालों पर लगा है

Bihar Nalanda Crime News : दहेज़ लोभियों की भेंट चढ़ी एक और गर्भवती महिला, सोने की चेन के लिए 2 महीने की प्रेगनेंट बहू को ससुराल वालो ने जिंदा जलाया
X

Bihar Nalanda Crime News : दहेज़ लोभियों की भेंट चढ़ी एक और गर्भवती महिला, सोने की चेन के लिए 2 महीने की प्रेगनेंट बहू को ससुराल वालो ने जिंदा जलाया

By Uma Verma

Bihar Nalanda Crime News : नालंदा : नालंदा बिहार से एक बेहद हैरान कर देने वाला खबर सामने आ रहा है, जहा एक प्रेगनेंट महिला को जिन्दा जला के मार दिया गया है, इस हत्या का इलजाम महिला के ससुराल वालों पर लगा है, जो की घटना के बाद से फरार है, मिली जानकारी के अनुसार ससुराल वाले किसी बात को लेके महिला से नाराज चल रहे थे इसी के चलते उन लोगो ने महिला को मौत के घाट उतार दिया

पूरा मामला

बिहार के नालंदा मे दिल दहला देने वाली बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है, दहेज़ में सोने की चैन नही मिलने से लालची नाराज ससुराल वालो ने गर्भवती बहू को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया यह घटना थरथरी थाना एरिया के मेहतरमा गांव का बताया जा रहा है, घटना के बाद से आरोपी ससुराल वाले फरार हो गए है

मायके वालो ने क्या कहा

मृतक महिला के मायके वालो ने बताया की स्तुति कुमारी की शादी 9 महीने पहले मेहतराम गांव के रहने वाले चिंटू कुमार उर्फ मणिकांत से हुई थी, शादी के समय सोने की चेन देने की बात की गई थी, पर न दे पाने के चलते स्तुति कुमारी को प्रताड़ित किया जाने लगा, कुछ दिन पहले ही ससुराल वालो ने गर्भवती महिला के साथ मारपीट भी की थी

स्तुति कुमारी 2 महीने से प्रेगनेंट थी पहले उसे बुरी तरह मारा पीटा गया फुइर उसके ऊपर केरोसिन छिड़कर जिन्दा जला दिया गया, गाँव वालो ने घटना की सुचना पुलिस को दी जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब तक आरोपी ससुराल वाले फरार हो गए थे पुलिस ने लाश को पीएम के लिए मॉडल हॉस्पिटल भेजा , और मामले की जाँच में जुट गई

डीएसपी हिलसा शैलजा कुमारी ने क्या कहा

इस घटना पर जानकारी देते हुए डीएसपी हिलसा शैलजा कुमारी ने बताया की उनको सुचना मिली है की स्तुति कुमारी को उसके ससुराल वालों ने जलाकर मार डाला है, मामले में एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है और लाश को पीएम के लिए भेजा जा रहा है महिला के पिता की शिकायत पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story